महाराष्ट्र के लातूर में बम जैसी वस्तु मिली, मौके पर पहुंची पुलिस

औरंगाबाद, दो जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक झील के निकट शनिवार को हथगोले जैसी वस्तु मिली है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अहमदपुर तहसील के शिरूर ताजबंद गांव में स्थानीय लोगों को यह वस्तु मिली, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बम निष्क्रिय दस्ता मौके पर पहुंच गया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने उसके आसपास सुरक्षा घेरा बनाया है और उसकी जांच की जानी है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मत जाधव ने कहा, ”हम बम को निष्क्रिय करने में इस्तेमाल होने वाले सूट का इंतजार कर रहे हैं, जो कल सुबह नांदेड़ से भेजा जाएगा। तब हम इसकी जांच करेंगे।”
भाषा जोहेब राजकुमार
राजकुमार