गाय के मुंह में फटा बम, आटे की लोई में छिपा रखा था बम

जबलपुर: मध्यप्रदेश में केरल के गर्भवती हथनी के साथ हुई बर्बरता वाला मामला सामने आया है। जबलपुर के सिहोरा में बरगी गांव में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां विस्फोट से गाय का जबड़ा फट गया। खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि बम को सुअर (pig) का शिकार करने के लिए रखा गया (cow) था लेकिन गलती से उसे गाय ने खा लिया।
हालांकि इस घटना पर शहर में तीखी प्रतिक्रिया हुई थी जिसमें धर्मसेना ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की। पशुपालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
इस मामले में कलेक्टर ने जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके साथ ही सिहोरा थाने के टीआई गिरीश धुर्वे ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में ऐसा करने के पीछे शिकारियों की करतूत लग रही है। क्योंकि शिकारी जानवरों को अपना शिकार बनाने के लिए आटे की लोई में विस्फोटक मिलाकर रख जाते हैं। इससे जंगली जानवर घायल होकर गिर जाते हैं और वे उनका शिकार आसानी से कर लेते हैं। फिलहाल गाय हादसे की शिकार कैसे हुई इस बात की जांच की जा रही है।
रोज की तरह चरने गई थी गाय
पशुपालक के अनुसार उसकी गाय रोज की तरह बरगी गांव से लगे जंगल में चरने के लिए गई थी। उसके साथ जंगल में अन्य मवेशी भी चर रहे थे। गुरुवार को जब गाय चरने के बाद काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो वे जंगल गए। वहां उनकी गाय का जबड़ा फटा हुआ मिला और वह दर्द से कराह रही थी।