Pushpa 2 song: अल्‍लू अर्जुन की पुष्‍पा 2 का पहला गाना रिलीज, झुकेगा नहीं  के बाद पुष्‍पा का नया स्टाइल होगा ट्रेंड

Pushpa 2 song: अल्लू अर्जुन स्टार फिल्म पुष्पा ने फैंस का दिल बखूबी जीता था पहले पार्ट की सफलता के बाद से पुष्‍पा 2 का है इंतजार

Pushpa 2 song: अल्‍लू अर्जुन की पुष्‍पा 2 का पहला गाना रिलीज, झुकेगा नहीं  के बाद पुष्‍पा का नया स्टाइल होगा ट्रेंड

Pushpa 2 song: अल्लू अर्जुन स्टार फिल्म पुष्पा ने फैंस का दिल बखूबी जीता था पहले पार्ट की सफलता के बाद से पुष्‍पा 2 की आने की बातें तेज हो गई थी।

इसी के साथ फैंस भी इसके सीक्वल के लिए बेताब हैं। अभी कुछ दिन पहले पुष्पा 2 (Pushpa 2) के फर्स्ट सॉन्ग पुष्पा-पुष्पा (Pushpa Pushpa) की पहली झलक सोशल मीडिया पर दिखाई गई थी।

जिसके बाद आज इस गाने को रिलीज कर दिया गया है, हालांकि 'पुष्पा पुष्पा' गाने में एक ट्विस्ट है। दरअसल मेकर्स ने 'पुष्पा पुष्पा' का वीडियो सॉन्ग नहीं, बल्कि लिरिकल रिलीज किया है।

यानी वीडियो देखने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। पर फैंस लिरिकल में ही खुश हो गए हैं और तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। यूट्यूब पर यह गाना ट्रेंड कर रहा है। फैंस ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे हैं।

https://twitter.com/PushpaMovie/status/1785635006041174277

रिलीज हुआ पुष्पा 2 का पहला गाना

एक दिन पहले मेकर्स ने पुष्पा 2 के पहले गाने की टाइमिंग में फेरबदल को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया गया।

इसके बाद अब तयसमयानुसार अल्लू अर्जुन की इस अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट सॉन्ग ‘पुष्पा पुष्पा’ रिलीज कर दिया गया है।

Pushpa Pushpa': Allu Arjun sets screens ablaze in first song from 'Pushpa 2' Devi Shri Prasad Rashmika Mandanna - India Today

6 भाषा में हुआ रिलीज

पुष्पा 2 के ‘पुष्पा पुष्पा’ गाने के सामने आने के बाद फैंस पर इसका खुमार चढ़ने लगा है। फिल्म के पहले गीत को 6 अलग-अलग भाषा में एक साथ रिलीज किया गया है।

जिसमें तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा शामिल हैं। हिंदी में इसे मशहूर गायक मीका सिंह ने अपने शानदार आवाज में गाया है।

जबकि साउथ सिनेमा के फेमस म्यूजिक डायरेक्टर डीएसपी ने पुष्पा 2 के इस गीत को कंपोज किया है।

Pushpa Rules Makers Announce Allu Arjun Rashmika Mandanna Pushpa 2 Official Launched Puja - Entertainment News: Amar Ujala - Pushpa 2:खत्म हुआ इंतजार, अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का शानदार पूजा के साथ इस दिन होगा आधिकारिक एलान

सिनेमाघरों में पुष्पा 2 की एंट्री

फिल्म पुष्पा 2 के फर्स्ट सॉन्ग के सामने आने के बाद फैंस में इस मूवी को लेकर और अधिक उत्सुकता बढ़ गई है और हर कोई इसकी रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार करने लगा है।

आप सभी के लिए एक खुशी की बात है कि पुष्पा 2 की रिलीज डेट की तरफ से तो ये मूवी 15 अगस्त 2024 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article