Advertisment

निजी कंपनी के दफ्तर में महिला का शव मिला, हत्या का मामला दर्ज

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

पालघर, 10 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर शहर में 54 वर्षीय महिला का शव एक निजी कंपनी के दफ्तर से मिला है। वह इसी कंपनी में काम करती थी।

Advertisment

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि महिला पालघर शहर में एक निवेश कंपनी में सचिव के तौर पर काम करती थी और वह शनिवार को काम के बाद घर नहीं लौटी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद परिवार के सदस्यों ने महिला को फोन करने की कोशिश की। पालघर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक दशरथ पाटिल ने बताया कि जब महिला ने फोन नहीं उठाया तो परिवार के सदस्यों ने कंपनी के कार्यालय के सामने स्थित एक दुकान पर एक महिला दुकानदार को फोन किया और पता लगवाया कि क्या वह अब भी दफ्तर में है।

पाटिल ने बताया कि दुकानदार कंपनी के कार्यालय में गई तो महिला अधिकारी को वहां खून से लथपथ पाया और उनके परिवार तथा पुलिस को सूचित किया।

Advertisment

अधिकारी ने बताया कि महिला के शव पर चोट के निशान हैं।

उन्होंने बताया कि कातिल और हत्या की मंशा का पता लगाया जाना है।

पाटिल ने बताया कि मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) का मुकदमा दर्ज किया गया है।

भाषा

नोमान नेत्रपाल

नेत्रपाल

Advertisment
चैनल से जुड़ें