कलयुगी मां ने की दो महीने की बच्ची की हत्या!, माइक्रोवेव ओवन में मिला शव

कलयुगी मां ने की दो महीने की बच्ची की हत्या!, माइक्रोवेव ओवन में मिला शव Body of two month old girl found inside microwave oven vkj

कलयुगी मां ने की दो महीने की बच्ची की हत्या!, माइक्रोवेव ओवन में मिला शव

दिल्ली  : देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल को दहलाकर रख देने वाली खबर सामने आई है। दिल्ली के चिराग इलाके में पुलिस को दो माह की बच्ची का शव माइक्रोवेव ओवन में मिला है। बच्ची का शव मिलने से इलाके में हड़कंप का महौल है। बच्ची दो महीने की है बच्ची का नाम अनन्या बताया जा रहा है। पुलिस को सूचना महिला के पड़ोसी ने दी थी।

खबरों के अनुसार दिल्ली दक्षिण पुलिस उपायुक्त बेनिता मेरी जयकर के अनुसार उन्हें घटना की जानकारी दोपहर के करीब 3 बजे मिली थी। जानकारी मिली थी कि एक दो माह की बच्ची का शव माइक्रोवेव ओवन में मिला है। मामले की पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को बच्ची की मां पर शक

पुलिस को शुरूआती जांच में बच्चे की मां पर पर शक है। क्योंकि जब बच्ची का जन्म हुआ था तभी से उसकी मां परेशान थी। बच्ची को लेकर मां की अपने पति से भी झगड़ा हुआ था। महिला का एक चार साल का बेटा भी है। बताया जा रहा है कि जब बच्ची की मौत हुई थी तब महिला ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया था। महिला ने काफी शोर भी मचाया था।

शीशा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई पुलिस

पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो गए। महिला ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया था। हमने कमरे का शीशा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए। कमरे में महिला अपने बेटे के साथ बेहोश थी, जबकि अनन्या वहां नहीं थी। बच्ची के परिजन बच्ची की तलाश के लिए यहां वहां भाग रहे थे। उसी दौरान बच्ची का शव मकान की दूसरी मंजिल पर माक्रोवेव ओवन के अंदर मिला। पुलिस को शंका है कि बच्ची की हत्या हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article