भोपाल में खूनी संघर्ष: बच्चों ​के मामूली विवाद में चली गोलियां, फायरिंग का वीडियो वायरल

भोपाल में खूनी संघर्ष: बच्चों ​के मामूली विवाद में चली गोलियां, फायरिंग का वीडियो वायरल Bloody clash in Bhopal: Children fired in minor dispute, video of firing went viral

भोपाल में खूनी संघर्ष: बच्चों ​के मामूली विवाद में चली गोलियां, फायरिंग का वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग़ थाना क्षेत्र में बच्चों के मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, यहां पर दो परिवारों के बीच में विवाद हो गया। जिसके बाद यहां जमकर गोलियां चलाई गई। घटना में तकरीबन 4 6 से 7 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें गंभीर हालत में जहांगीराबाद स्थित चरक हॉस्पिटल में एडमिट किया है और एक बच्चे को हमीदिया हॉस्पिटल लेकर जाया गया है।

गौरतलब है कि ऐशबाग थाना क्षेत्र में रहने वाले दो परिवारों के बीच 2 दिन पहले बच्चों को लेकर आपस में विवाद हो गया था। जिसके चलते आज इन्हीं परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। जिसमें गोलियां चलाई गईं है। इस मामले में एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है उसे भी चरक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। इस मामले में लगभग तीन से चार महिलाओं को सर में चोट आई है वहीं हॉस्पिटल में भीड़ को देखते हुए थाना जहांगीराबाद की पुलिस और ऐशबाग़ पुलिस के थाना प्रभारी मौजूद हैं।

जानकारी के मुताबिक लक्ष्मण खटीक, पुरुषोत्तम खटीक, पवन खटीक, अर्जुन खटीक, अरविंद खटीक ने महिलाओं पर गोली चलाई है।

[video width="288" height="640" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/03/V3pxMTT54wHu5Inw.mp4"][/video]

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article