Bloodwood Tree: इस पेड़ को काटने पर निकलने लगता है खून! जानिए रहस्यमयी पेड़ के बारें में

Bloodwood Tree: इस पेड़ को काटने पर निकलने लगता है खून! जानिए रहस्यमयी पेड़ के बारें में Bloodwood Tree: Blood starts coming out on cutting this tree! Know about the mysterious tree

Bloodwood Tree: इस पेड़ को काटने पर निकलने लगता है खून! जानिए रहस्यमयी पेड़ के बारें में

Bloodwood Tree: ये बात तो हमें बचपन में ही पता चल गया था कि हमारी तरह पेड़-पौधों में जान होती है। इसलिए हमें उन्हें बेवजह काटना नहीं चाहिए। दुनिया में ऐसे कई लोग है जिन्हें पेड़ के काटे जाने पर काफी दर्द महसूस होता है। चूंकि पेड़ों की बदौलत ही हम आसानी से सांस ले पाते है, यही वजह है कि उनको बचाना भी जरूरी है। वहीं क्या आप सोच सकते है कि किसी पेड़ को काटा जाता है और उसके टहनियों से खून निकलने लग जाए। हैरान मत होईए। आईए जानते है क्या है माजरा।

बता दें कि दुनिया में एक ऐसा रहस्यमयी पेड़ है, जिसे काटने पर उसमें से लाल रंग का पदार्थ निकलने लगता है मानो खून ही निकल रहा है। इसे देखने के बाद आप चौंक जाएंगे कि ये कैसे हो सकता है। हालांकि इससे पहले की सस्पेंश बढ़े हम ये साफ कर देते है कि ये लाल पदार्थ कोई खून नहीं है बल्कि लाल रंग का सैप (sap) है। लाल रंग का होने के कारण भले ही यह डरावना है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इसका उपयोग दवाई के रूप में किया जाता है।

publive-image

बता दें कि लाल रंग के सैप का इस्तेमाल पेट की समस्या, मलेरिया और कई गंभीर चोटों के लिए किया जाता है। इसके साथ ही खून संबंधी बिमारियां भी इससे ठीक हो जाती है। यही वजह है कि लोग इस पेड़ को जादुई पेड़ भी कहते हैं। इस पेड़ को लोग 'ब्लडवुड ट्री' (Bloodwood Tree) के नाम से जानते हैं।

इन देशों में मौजूद है पेड़

हालांकि आपको बता दें कि इस प्रकार के रहस्यमयी पेड़ के निशान भारत में तो नहीं मिले हैं लेकिन ऐसे पेड़ खासतौर पर दक्षिण अफ्रीका में पाए जाते है। अफ्रीका के अलावा मोजाम्बिक, नामीबिया, तंजानिया और जिम्बाब्वे जैसे देशों में ये मिल जाते है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article