Black-White Spots On Nails : क्या सच में नाखूनों पर ये निशान वाले होते हैं लकी, क्या कहता साइंस, धार्मिक कारण

Black-White Spots On Nails : क्या सच में नाखूनों पर ये निशान वाले होते हैं लकी, क्या कहता साइंस, धार्मिक कारण black-white-spots-on-nails-are-these-marks-on-the-nails-really-lucky-what-does-science-and-religious-reason-say-pds

Black-White Spots On Nails : क्या सच में नाखूनों पर ये निशान वाले होते हैं लकी, क्या कहता साइंस, धार्मिक कारण

नई दिल्ली। Black & White Spots On Nails : आपने कई बार सामुद्रिक शास्त्र के बारे में सुना होगा। samudrik shashtra जिसमें व्यक्ति की उंगुलियों, चेहरे, हाथ आदि की बनावट आदि से उसके व्यक्तित्व के बारे में पता किया जा सकता है। पर क्या आप जानते हैं इसमें एक और तरीका होता है। जिससे लोगों के स्वभाव को पहचाना जा सकता है। जी हां यहां हम बात कर रहे हैं नाखूनों पर बने सफेद और काले निशानों की। आपके अक्सर देखा होगा कि नाखूनों पर सफेद और काले निशान बने होते हैं। तो चलिए जानते हैं इन निशानों का धार्मिक और वैज्ञानिक कारण क्या है।

क्या कहते है अंगूठे पर नाखून का निशान —

आपको बता दें जिन Black & White Spots On Nails: व्यक्तियों के हाथ के अंगूठे के नाखून में ये निशान होते हैं वे बेहदर सरल और दयावान माने जाते हैं। हाथ में सफेद निशान शुभ और काले धब्बे को अशुभ माना जाता है। जिन लोंगों के नाखून में सफेद निशान होते हैं वे रिश्तों को निभाने वाले माने जाते हैं जिनके हाथ में काले धब्बे होते हैं वे अशुभ माने जाते हैंं ऐसे में क्रोध और अपराधिक प्रवृत्ति की माने जाते हैं।

क्या कहता है तर्जनी के नाखून का निशान —
आपको बता दें जिन व्यक्तियों के तर्जनी के नाखून में सफेद रंग का निशान होता है उन्हें सुख मिलता है। साथ ही उनका व्यापार भी अच्छा चलता है। जबकि जिनके नाखून में काले धब्बे होते हैं उनके जीवन में समस्याएं बनी रहती हैं। ये निशान आने वाली परेशानियों के संकेत हो सकते हैं।

मध्यमा अंगुली का नाखून —
अगर आपकी मध्यमा नाखून में सफेद धब्बा है तो ये आपकी आनंदमई यात्राओं का संकेत देता है। तो वहीं यदि ये धब्बा काला है तो ये आपके जीवन में नकारात्मकता को बढ़ावा देने वाला होता है।

अनामिका अंगुली का नाखून
जिन लोगों की अनामिका अंगुली के नाखून पर काला धब्बा है तो समझ लीजिए ये आपको जीवन में बदनाम करा सकता है। तो वहीं इसके विपरीत यदि इस नाखून पर सफेद रंग का चिह्न या धब्बा है तो उन्हें जीवन में बड़े ऐशाआराम और धन की प्राप्ति को सकती है।

कनिष्ठा अगुली का नाखून
समुद्र शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि अगर व्यक्ति की कनिष्ठा यानी सबसे छोटी अंगुली के नाखून पर सफेद रंग का निशान बना है तो समझिए ये आपको करियर में बड़ी सफलता दिलाने वाला है। जबकि यही काले रंग का निशान नौकरी और कारोबार में असफलता का प्रतीक हो सकता है।

नाखूनों की ऐसी बनावट होती है शुभ - 

  • हर व्यक्ति के नाखूनों की बनावट अलग—अलग होती है। किसी के नाखून चमकदार तो किसी के नाखूनों में धारियां होती हैं। समुद्र शास्त्र के मुताबिक, अगर आपके हाथ के नाखून गुलाबी, चिकने और मुलायम हैं तो समझ जाइए ये आपके लिए बेहद शुभ संकेत माने जा सकते हैं। जानकारी के अनुसार ऐसे लोग न केवल एक सेहद भरा जीवन बिताते हैं। इसके अलावा ऐसे व्यक्तियों का जीवन आनंद भरा बीतता है। ऐसे लोग आर्थिक और करियर के क्षेत्र में भी कामयाबी पाते हैं। इसके विपरीत जिन लोगों के नाखून बहुत पतले या कमजोर से दिखाई देते हैं। ऐसे लोग शारीरिक रूप से दुर्बल माने जाते हैं।
  • जिन लोगों के लंबे नाखूनों होते हैं वे थोड़ा क्रूर माने जाते हैं।
  • जिन लोगों के नाखून छोटे होते हैं उनकी सोचने की क्षमता बहुत तीक्ष्ण होती है। उनमें सोचने की अद्भुद क्षमता होती है।
  • जिन लोगों के नाखून रंगहीन होते हैं ऐसे इंसान चालबाज होते हैं।
  • आड़े—तेड़े मुड़े हुए नाखून रीढ़ ही हड्डी से जुड़ी समस्या बताते हैं।
  • छोटे वर्गाकार नाखून आपके दिल से जुड़ी बीमारी के संकेत हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article