Advertisment

Black Fungus: कोरोना के बाद ब्लैक फंगस का कहर, राजधानी में मिले 20 नए मरीज, 100 के पार पहुंची संख्या...

Black Fungus: कोरोना के बाद ब्लैक फंगस का कहर, राजधानी में मिले 20 नए मरीज, 100 के पार पहुंची संख्या... Black fungus havoc after Corona, 20 new patients found in the capital, number crossed 100 ...

author-image
Bansal News
Black Fungus: कोरोना के बाद ब्लैक फंगस का कहर, राजधानी में मिले 20 नए मरीज, 100 के पार पहुंची संख्या...

भोपाल। प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर थमी नहीं थी कि ब्लैक फंगस का खतरा भी मंडराने लगा है। प्रदेश में रोजाना ब्लैक फंगस के मरीज सामने आ रहे हैं। राजधानी में भी ब्लैक फंगस के 20 नए मरीज सामने आए हैं। इन नए मरीजों की संख्या के साथ अब तक 100 से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं। हमीदिया अस्पताल में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ब्लैक फंगस के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बीते दिनों हमीदिया में 30 बेड का वॉर्ड बनाया गया था।

Advertisment

अब यहां भी 34 मरीज भर्ती हो चुके हैं। इन भर्ती मरीजों में से 31 मरीज रेफर होकर राजधानी आए हैं। बता दें कि बीते दिनों से लगातार ब्लैक फंगस के मरीज सामने आ रहे हैं। वहीं प्रदेश में कोरोना का कहर बना हुआ है। रोजाना हजारों की संख्या में नए मरीज सामने आ रहे हैं। हालांकि बीते दिनों की तुलना में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ती दिख रही है। पिछले दिनों से रोजाना 10 हजार से कम कोरोना के नए मरीज सामने आ रहे हैं। प्रदेश में करीब एक महीने से लगे कोरोना कर्फ्यू का असर देखने को मिलने लगा है। हालांकि अभी भी संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने राजधानी समेत कई जिलों में कोरोना कर्फ्यू को लागू रहने के आदेश दिए हैं।

गांव में भी कोरोना का कहर
कोरोना के कहर से अब प्रदेश के गांव भी अछूते नहीं रहे हैं। ऐसे में प्रशासन लगातार कोरोना कर्फ्यू में सख्ती कर रहा है। इसके बाद भी गावों में कई लोग कोरोना नियमों का उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं। अब कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन ने जुर्माना लगाना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को 18 लाख का जुर्माना लगाया है। बता दें कि प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की चपेट में अब गांव भी शामिल हो गए हैं।

इसी को देखते हुए कोरोना नियमों का सख्ती से गांवों में भी पालन कराया जा रहा है। इसको लेकर प्रशासन को भी सख्ती निर्देश दिए गए हैं। कोरोना महामारी के भीषण दौर में शादी के आयोजनों पर भी रोक लगा रखी है। वहीं प्रदेश का दूसरे राज्यों से संपर्क भी तोड़ दिया गया है। हालांकि अभी तक केवल बसों का अंतर्राज्यीय परिवहन बंद किया गया है। वहीं कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रदेश के कई जिलों में कोरोना कर्फ्यू को बढ़ा दिया है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें