BJYM कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों में झड़प, धक्कामुक्की के दौरान सड़क पर गिरा पुलिसकर्मी

उज्जैन। मध्य प्रदेश के सतना जिले में लड़कियों को ब्लैकमेल कर यौन शोषण करने का मामला सामने के बाद प्रदेश में अब बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गई। दोनो ही पार्टी के नेताओं द्वारा एक दूसरे पर कई तरह के आरोप लगाए जा रहे है। उधर उज्जैन में सतना रेप के आरोपी के खिलाफ विरोध कर रहे BJYM कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई।
जानकारी के अनुसार BJYM कार्यकर्ता कांग्रेस का पुतला जलाने की कोशिश कर रहे थे और इसी दौरान पुलिसकर्मी BJYM कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ धक्कामुक्की करने लगे तभी एक पुलिसकर्मी सड़क पर गिरा गया। BJYM कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस आरोपी को बचाने में लगी है।
अब नया मामला आया सामने
सतना में पकड़ाये आरोपी सिकंदर खान उर्फ समीर सिंह और अतीक मंसूरी को बीजेपी कांग्रेस का कार्यकर्ता बता रही है जबकि कांग्रेस इनकार कर रही है। उधर इस केस की जांच में पुलिस को नए सबूत हाथ लगे हैं। पुलिस ने आरोपी सिकंदर खान के फॉर्म हाउस से 50 लाख के ब्लैंक चेक बरामद किए हैं जिन पर उन महिलाओं और लड़कियों के साइन हैं जिन्हें उसने कर्ज दिया था।
पुलिस के मुताबिक इन्हीं ब्लैंक चेक और सूदखोरी की आड़ में सिकंदर लड़कियों और महिलाओं के साथ जबरदस्ती करता था।पुलिस आरोपी के लव जेहाद के एंगल से भी जांच कर ही है। दो साल पहले उसने एक हिंदू लड़की से शादी की फिर तलाक दे दिया। हथियार के लाइसेंस में उसका नाम समीर खान है जबकि पासपोर्ट अतीक मंसूरी के नाम से बना रखा था।पुलिस आरोपी के बैंक लॉकर भी खंगाल रही है।
ये है मामला
एक दिन पहले सतना जिले में लड़कियों को ब्लैकमेल कर यौन शोषण करने का मामला सामने आया था। लड़कियों को ब्लैकमेल कर यौन शोषण करने वाले युवक सिकंदर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे 2 दिनों की रिमांड पर लिया है। सिकंदर के इस कारनामे को लव जिहाद से भी जुड़ा माना जा रहा है।
SIT का भी गठन कर दिया
माना जा रहा है कि सिकंदर किसी रैकेट से भी जुड़ा हो सकता है। सिकंदर एक साइबर कैफे चलाता है और यहीं पर लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। एसपी के मुताबिक एक नाबालिग ने शिकायत की थी सिकंदर ने फेसबुक पर समीर बनकर उससे दोस्ती की थी उसके कुछ दिन बाद अपने फॉर्म हाउस पर बुलाकर नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया था। जब पीड़ित नाबालिग ने उस पर वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाया तो वह वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा था जिसके बाद नाबालिग ने पुलिस में शिकायत की थी…पुलिस ने आरोपी को साइबर कैफे और फॉर्म हाउस को सील कर दिया है। एसपी ने पूरे मामले की जांच के लिए एक SIT का भी गठन कर दिया है।
बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने
रेप के आरोपी को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गई। सतना में दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार सिकंदर खान को बीजेपी ने कांग्रेस का कार्यकर्ता बताकर निशाना साधा। बीजेपी ने स्थानीय कांग्रेस नेताओं पर उसे संरक्षण देने का आरोप लगाया। वहीं कांग्रेस ने बीजेपी पर इसे लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। कांग्रेस के मुताबिक सिकंदर कांग्रेस का सदस्य तक नहीं है। किसी नेता के साथ फोटो खिंचवाने से कोई कांग्रेस का सदस्य नहीं हो जाता।