CG News: लोकसभा चुनाव के बीजेपी की तैयारी शुरु, महिला वोटरों को साधने के लिए लखपति दीदी योजना चलाएगी पार्टी

CG News: प्रदेश में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अब बीजेपी लोकसभा 2024 की तैयारियों में जुट गई है। राज्य में बीजेपी 'लखपति दीदी योजना' चलाएगी।

CG News: लोकसभा चुनाव के बीजेपी की तैयारी शुरु, महिला वोटरों को साधने के लिए लखपति दीदी योजना चलाएगी पार्टी

रायपुर। CG News: प्रदेश में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अब बीजेपी लोकसभा 2024 की तैयारियों में जुट गई है। राज्य में बीजेपी 'लखपति दीदी योजना' चलाएगी। यह योजना महिला वोटरों को साधने के लिए लाई जा रही है। इसके अलावा बीजेपी संगठन में लोगों को जोड़ने के लिए गांव चलो अभियान भी लाएगी।

बीजेपी कमेटी की बैठक

बीजेपी कार्यालय में बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव शामिल हुए। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष ने आगामी लोकसभा के लिए चुनावी तैयारी की रणनीति पर जिला अध्यक्षों से चर्चा की।

लखपति दीदी योजना

महिला सशक्तीकरण के तहत स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों की आमदनी बढ़ाने वाली राष्ट्रीय लखपति दीदी योजना शुरू की गई है। इस योजना से देश की कुल 8.64 करोड़ महिला सदस्यों की आर्थिक स्थितियों में सुधार होगा।

महिलाओं को मिलेगी वित्तीय सहायता

स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) में शामिल होने वाली सदस्य महिलाओं को रोजगार के साथ उद्यमी बनाने की इस योजना को हर तरह की वित्तीय मदद मुहैया कराई जाएगी। 'लखपति दीदी' योजना में प्रत्येक महिला सदस्य की न्यूनतम वार्षिक आमदनी 1 लाख रुपये करने का लक्ष्य है। इस कार्यक्रम के प्रति महिलाओं को जागरुक करने के लिए प्रदेश भाजपा के महिला मोर्चा को जिम्मेदारी मिली है।

लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा

बैठक में शामिल हुए प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि इस बार के  चुनाव में हमें सभी 11 सीटें जीतनी है। इसके लिए पूरी मेहनत से पार्टी के कार्य में लगाना होगा। विधानसभा की 30 सीटों पर हम 51 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल करने में सफल हुए हैं, अब हमें वोट प्रतिशत बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी के शीर्ष नेता भी बैठकों में शामिल होंगे।

महिला मोर्चा को सौंपा जाएगा कार्य

नबीन ने बताया कि मोर्चा स्तर पर राष्ट्रीय अधिवेशन होंगे। युवा मोर्चा के बैनर तले नव मतदाता के पांच हजार जगहों पर कार्यक्रम होंगे। महिला मोर्चा लखपति दीदी कार्यक्रम करेगा। इंटरनेट मीडिया वारियर बनाने का काम करेंगे।

पार्टी में नए लोगों को जोड़ने का क्रम जारी रहेगा। पूरे देश में 'गांव चलो' अभियान होगा। इस तरह के कई कार्यक्रम होंगे। हर कार्यक्रम के लिए अलग-अलग कमेटी बनाई जाएगी। अगले चार महीने आगे के कार्यों में लगना है।

नए प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक

बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा ने ही छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया है और इसे संवारने की महती जिम्मेदारी प्रदेश की जनता ने हमें पूरे विश्वास के साथ सौंपी है। विश्वास की इस कसौटी पर खरा उतरते हुए अब लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतना हमारा लक्ष्य है।

ये भी पढ़ें:

29 Dec 2023 Rashifal: आज मकर राशि के जातकों को मिल सकती है बड़ी सफलता, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Aaj Ka Shubh Kaal – 29 Dec 2023 Panchang: मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष माह की तृतीया तिथि (शुक्रवार) का शुभकाल, राहुकाल और दिशाशूल   

Indore News: ट्रायल ट्रेन की चपेट में आने से दो छात्राओं की मौत, रेल मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

CG News: छत्‍तीसगढ़ के इस जिले में बनेगा BCCI का पहला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, जल्‍द शुरु होगा निर्माण

Indore News: ट्रायल ट्रेन की चपेट में आने से दो छात्राओं की मौत, रेल मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article