Advertisment

बंगाल चुनाव में 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपा: प्रहलाद पटेल

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

दार्जीलिंग (पश्चिम बंगाल), 10 जनवरी (भाषा) केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने रविवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल के लोग ममता बनर्जी सरकार से नाराज हैं तथा राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा 294 में से 200 से अधिक सीटें जीतेगी।

Advertisment

मंत्री ने एक बयान में यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार की उपेक्षा का शिकार है पश्चिम बंगाल।

पटेल ने कहा, ‘‘बंगाल के लोग ममता बनर्जी सरकार से नाराज हैं और बदलाव चाहते हैं। भाजपा बंगाल में 200 से अधिक सीटें जीतकर तृणमूल कांग्रेस को हराएगी और सरकार बनाएगी। बंगाल राज्य सरकार की उपेक्षा का शिकार है।’’

उत्तर बंगाल के दौरे पर आए पटेल ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने चाय बागान के कर्मियों के लिए कुछ नहीं किया।

Advertisment

भाषा मानसी प्रशांत

प्रशांत

Advertisment
चैनल से जुड़ें