Advertisment

BJP Leader Passed Away: भाजपा के दिग्गज नेता का कोरोना से निधन, 9 मई को हुए थे संक्रमित...

BJP Leader Passed Away: भाजपा के दिग्गज नेता का कोरोना से निधन, 9 मई को हुए थे संक्रमित... BJP veteran died from Corona on 9 May Infected ...

author-image
Bansal News
BJP Leader Passed Away: भाजपा के दिग्गज नेता का कोरोना से निधन, 9 मई को हुए थे संक्रमित...

भोपाल। प्रदेश समेता पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर ने तबाही मचाई है। आम से लेकर खास तक इस लहर की चपेट में रहे। अब तक हजारों लोग काल के गाल में समा चुके हैं। भाजपा के दिग्गज नेता भुवनेश्वर शर्मा (57) का कोरोना के चलते निधन हो गया। शर्मा बीते 9 मई को कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। मंगलवार को भुवनेश्वर शर्मा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Advertisment

शर्मा के निधन के बाद भाजपा में शोक की लहर है। भुवनेश्वर शर्मा के निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। बता दें कि अब तक कई दिग्गज नेता कोरोना की चपेट में आकर दम तोड़ चुके हैं। इससे पहले भाजपा के शाजापुर जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह बैस का निधन हो गया था। बैस भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था।

Advertisment
चैनल से जुड़ें