Advertisment

CG: केंद्र सरकार के सातवें वर्ष पर भाजपा 31 मई को सरगुजा में 'सेवा ही संगठन' कार्यक्रम मनाएगी

CG: केंद्र सरकार के सातवें वर्ष पर भाजपा 31 मई को सरगुजा में 'सेवा ही संगठन' कार्यक्रम मनाएगीBJP to celebrate 'Seva Hi Sangathan' program on 31 May in Surguja on the seventh year of the central government nkp

author-image
Bansal Digital Desk
CG: केंद्र सरकार के सातवें वर्ष पर भाजपा 31 मई को सरगुजा में 'सेवा ही संगठन' कार्यक्रम मनाएगी

अंबिकापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल को मिलाकर 7 वर्ष पूर्ण हो गया है। इस अवसर में राष्ट्रीय व प्रदेश भाजपा के आह्वान पर 31 मई को पूरे देश में सेवा ही संगठन का कार्यक्रम समस्त शक्ति केंद्रों में किया जाएगा। सरगुजा में भी भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिले के शक्ति केंद्रो पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम मनाया जाएगा।

Advertisment

मोदी ने वैश्विक स्तर पर देश को सम्मान दिलाया

कार्यक्रम के तहत कोरोना महामारी को देखते हुए जरूरतमंदों में राशन वितरण, मास्क वितरण, सैनिटाइजर वितरण तथा सैनीटाइजर का छिड़काव किया जाएगा। सरगुजा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। मोदी ने ग्लोबल लीडर के रूप में भारत को वैश्विक स्तर पर सम्मान दिलाया है।

7 सालों में देश का चौमुखी विकास हुआ

पिछले 7 सालों में देश का चौमुखी विकास हुआ है। चाहे वो आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक या वैज्ञानिक क्षेत्र हो देश ने सभी क्षेत्रों में विकास किया है। सरगुजा जिले में भी केंद्र सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा है। बतादें कि सरगुजा जिले के चारों दिशाओं की सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग के अधीन आती है इनके निर्माण और चौड़ीकरण के लिए केंद्र सरकार द्वारा भारी भरकम राशि दी गई है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें