भोपाल। मध्य प्रदेश बीजेपी प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव आज भोपाल पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के प्रभारी आदरणीय श्री मुरलीधर राव जी का भोपाल एयरपोर्ट पर अगवानी कर स्वागत किया प्रदेश प्रभारी मुरलीधरराव का आज भोपाल आगमन पर प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी एवं जिला पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
आज होगी संयुक्त बैठक
आप को बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी सात मोर्चो के प्रदेश पदाधिकारी एवं 17 प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजकों की संयुक्त बैठक 7 मई को भाजपा मुख्यालय स्थित पंडित दीनदयाल परिसर में आयोजित होगी। बैठक में मोर्चा, प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी भी उपस्थित रहेंगे। मध्य प्रदेश बीजेपी की आज बड़ी बैठक दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यालय में होगी जिसमें प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा,राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिव प्रकाश मौजूद रहेंगे।….प्रदेश कार्यालय में सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षों को बुलाया गया गया है।
प्रदेश प्रभारी श्री @PMuralidharRao जी का आज भोपाल आगमन पर प्रदेश मंत्री श्री @RahulKothariBJP एवं जिला पदाधिकारियों ने स्वागत किया। pic.twitter.com/8cmVifoplC
— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) May 7, 2022