Bengal Elections 2021: BJP ने जारी की 13 प्रत्याशियों की लिस्ट, पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रतो साहा को दिया टिकट

कोलकाता। Assembly Election 2021: बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मंगलवार को पांचवें, छठे, सातवें और आठवें चरणों के लिए अपने 13 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें एक-दो सीटों पर प्रत्याशियों को बदला भी गया है। जाने-माने अर्थशास्त्री अशोक लाहिड़ी अब अलीपुरद्वार की जगह बालुरघाट से चुनाव लड़ेंगे। उन्हें पहले अलीपुरद्वार से टिकट दिया गया था। वहीं, कोलकाता की रासबिहारी सीट से भाजपा ने सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रतो साहा (रिटायर्ड) को उम्मीदवार बनाया है।
Bharatiya Janata Party (BJP) releases a list of 13 candidates for #WestBengalElections2021 pic.twitter.com/aA7C1H6yhJ
— ANI (@ANI) March 23, 2021
सुब्रतो साहा को भी दिया टिकट
भाजपा द्वारा जारी सूची के मुताबिक, पांचवें चरण के उम्मीवारों में सुभा प्रधान, नीरज तमांग जिंबा और बिष्णु प्रसाद शर्मा हैं। ये तीनों क्रमश: कलिम्पोंग, दार्जिलिंग और कर्सियांग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।इसके अलावा छठे चरण के लिए पांच नामों की सूची जारी की गई है जिसमें सुभाष सिन्हा- करान्दिघी, अमित कमार कुंडू- इताहर, विश्वजीत दास- बागदा (अजा), अशोक कृतोनिया- बनगांव उत्तर (अजा), और सुब्रतो ठाकुर- गायगाट (अजा) विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा चौरंगी सीट से भाजपा ने देवव्रत मांझी एवं काशीपुर- बेलगछिया सीट से शिवाजी सिंह राय को उम्मीदवार बनाया है।