Karnataka Elections: बीजेपी ने कर्नाटक चुनाव के लिए जारी की पहली लिस्ट, जानिए कौन-कहां से लड़ेगा चुनाव

Karnataka Elections: बीजेपी ने कर्नाटक चुनाव के लिए जारी की पहली लिस्ट, देखिए पूरी लिस्ट Karnataka Elections: BJP released first list for Karnataka elections, see full list

Telangana BJP Candidate List: तेलंगाना के लिए बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, देखें पूरी लिस्ट

Karnataka Elections: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां बहुत पहले ही शुरू कर दी थी। वहीं अब मंगलवार को पार्टी ने चुनाव के लिए अपने 189 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहली लिस्ट जारी की गई।

कर्नाटक चुनाव के लिए जारी 189 उम्मीदवारों की पहली सूची में 52 चेहरें ऐसे है जिन्हें पहली बार टिकट मिला है। इसके साथ ही ओबीसी से 32, एससी से 20, एसटी समुदाय से 16 उम्मीदवार शामिल है। इसके अलावा 8 महिलाएं भी पहली सूची में शामिल हैं।

मुख्यमंत्री बोम्मई यहां से लड़ेंगे चुनाव

कर्नाटक चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने घोषणा की कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगगांव निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे बी वाई विजयेंद्र शिकारीपुरा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष यहां से लड़ेंगे चुनाव

बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी सिरसी से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं आप से भाजपा में शामिल हुए बेंगलुरु के पूर्व पुलिस आयुक्त भास्कर राव को चामराजपेट से मैदान में उतारा गया है।

यहां देखें उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट:-press list of bjp candidates for karnataka polls

बता दें कि बीते रविवार को कर्नाटक चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए पार्टी अलाकामान की बैठक आयोजित हुई थी। जिसमें राज्य के नेताओं सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बैठक में दिए गए सुझावों को शामिल करके सूची को तैयार किया गया था। बता दें कि बैठक में भाजपा संसदीय दल के नेता पीएम मोदी भी शामिल हुए थे।

224 विधानसभा सीटों पर होंगे चुनाव

बता दें कि कर्नाटक के 224 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने है, जिसके लिए नामांकन दाखिल करने की अवधि 13 अप्रैल से शुरू होकर 20 अप्रैल तक चलेगी। अंत में बताते चलें कि कर्नाटक में एक चरण में 10 मई को मतदान होगा जबकि वोटों की गिनती 13 मई को होगी।

यह भी पढ़ें…

Arunachal Pradesh: ‘अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा था और रहेगा’, चीन को भारतीय विदेश मंत्रालय की दो टूक

Twitter: ट्विटर अब कंपनी नहीं, इस कंपनी में हुआ विलय

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article