Kamaal Ka Bhopal: कमाल का भोपाल रिपोर्ट पर सीएम मोहन से संवाद, क्रेडाई अध्यक्ष मनोज मीक ने रखा इंटेलिजेंस बेस्ड विजन

Kamaal Ka Bhopal: बीजेपी की प्रोफेशनल मीट में कमाल का भोपाल रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री मोहन यादव से संवाद हुआ। भोपाल को AI राजधानी बनाने की मांग उठी।

BJP Professional Meet Amazing Bhopal Proposal CREDAI President Manoj Meek

हाइलाइट्स

  • बीजेपी की प्रोफेशनल मीट में कमाल का भोपाल रिपोर्ट
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव से संवाद
  • क्रेडाई अध्यक्ष मनोज मीक ने रखा इंटेलिजेंस बेस्ड विजन

Kamaal Ka Bhopal: राजधानी भोपाल को भारत की पहली AI लाइट हाउस सिटी और लॉजिस्टिक कैपिटल के रूप में विकसित करने संबंधी क्रेडाई भोपाल का प्रस्ताव शुक्रवार को बीजेपी की प्रोफेशनल मीट में औपचारिक मंच पर पहुंचा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने ‘कमाल का भोपाल’ रिपोर्ट का सार्वजनिक अवलोकन किया।

जिलाध्यक्ष ने रिपोर्ट के साथ सौंपा समर्थन पत्र

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रवीन्द्र यति ने मुख्यमंत्री को क्रेडाई द्वारा तैयार ‘कमाल का भोपाल’ रिपोर्ट पार्टी के समर्थन पत्र के साथ सौंपते हुए कहा कि यह रिपोर्ट राजधानी के योजनाबद्ध विकास का सबसे सटीक और समयोचित दस्तावेज है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस विजन को बिंदुवार लागू करने का औपचारिक अनुरोध किया। प्रोफेशनल मीट में क्रेडाई के अध्यक्ष मनोज मीक के इस विजन को सत्ताधारी दल का विधिवत राजनैतिक समर्थन प्राप्त हो गया है।

मुख्यमंत्री ने मंच से दिया सकारात्मक संदेश

[caption id="attachment_843256" align="alignnone" width="877"]CM Mohan Yadav सीएम मोहन यादव[/caption]

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच से कहा कि मैंने इस रिपोर्ट को ग्लोबल इनवेस्टर समिट के दौरान भी देखा था। इसमें जो सुझाव हैं, वे भोपाल के लिए मील का पत्थर साबित हो सकते हैं। कई बिंदुओं पर शासन स्तर पर पहले से कार्य शुरू हो चुका है।

मुख्यमंत्री और मनोज मीक के बीच लंबा संवाद

मुख्यमंत्री और क्रेडाई भोपाल के अध्यक्ष मनोज मीक के बीच मंच पर लंबा संवाद हुआ। क्रेडाई अध्यक्ष मनोज मीक ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से कहा कि भोपाल गैस त्रासदी के बाद राजधानी ने एक लंबा सन्नाटा देखा है। 90 के दशक में जब देश आईटी क्रांति से गुजर रहा था, तब यह शहर चूक गया। लेकिन अब हमारे पास उससे कई गुना बड़ा अवसर है-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस।

2200 एकड़ BHEL भूमि पर AI सिटी का सुझाव

क्रेडाई अध्यक्ष मनोज मीक ने सुझाव दिया कि BHEL से मिलने वाली 2200 एकड़ जमीन पर AI लाइट हाउस और स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप का विकास किया जाए, यह त्रासदी से गुजरी राजधानी का हक बनता है। मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव को ध्यानपूर्वक सुना और सकारात्मक संकेत दिए।

manoj meek bhopal

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article