Bhopal News: कारसेवक अंचल सिंह से मिले वीडी शर्मा, बोले- सभी कारसेवकों को रामलला के दर्शन कराएगी बीजेपी

Bhopal News: मप्र में राम जन्मभूमि आंदोलन में शामिल थे ऐसे कारसेवकों को बीजेपी रामलला के दर्शन करवाएगी। बीजेपी कारसेवकों

Bhopal News: कारसेवक अंचल सिंह से मिले वीडी शर्मा, बोले- सभी कारसेवकों को रामलला के दर्शन कराएगी बीजेपी

भोपाल। Bhopal News:मप्र में बीजेपी कारसेवकों को अयोध्या की यात्रा कराएगी। जो कारसेवक राम जन्मभूमि शामिल थे ऐसे कारसेवकों को बीजेपी रामलला के दर्शन करवाएगी। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इसका ऐलान किया है।

कारसेवक से मिले वीडी शर्मा

रविवार को वीडी शर्मा अचल सिंह सिंह के घर पहुंचे थे। अंचल सिंह 1992 में विवादित ढांचा गिराने अयोध्या गए थे, इसी दौरान वे घायल हुए थे। जिससे उनके शरीर के नीचे का हिस्सा ज्यादा घायल हुआ था। इसके बाद वह पलंग पर हैं। वीडी शर्मा ने आज अंचल सिंह मुलाकात की। इस दौरान शर्मा ने उन्हें  राम दरबार भेंट किया।

https://twitter.com/vdsharmabjp/status/1749041169005207940

बीजेपी कारएगी रामलला के दर्शन

इसके उन्होंने प्रदेश के सभी कारसेवकों को एवं उनके परिजनों को बीजेपी भगवान राम के दर्शन करवाने अयोध्या ले जाएगी।

विवादित ढांचा गिराने गए थे अंचल सिंह

अंचल सिंह राजधानी के कोलार इलाके के थुआखेड़ा में रहते हैं। अंचल ने कहा हमें इस मौके पर याद किया इसकी उन्हें बहुत खुशी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अचल सिंह अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने गए थे। उसी में वे घायल हुए, इसके बाद उनके शरीर का निचला हिस्सा काम नहीं कर पाया।

बीजेपी अध्यक्ष ने कही ये बात

बीजेपी अध्यक्ष बोले- यह मेरे लिए गर्व की बात है कि आज रामलला की कार सेवा में शामिल हुए अंचल सिंह से मिल रहा हूं। 1992 में उन्होंने कलंक के उस ढांचे को मिटाने महत्वपूर्ण योगदान दिया। आज अंचल जैसे कई कारसेवकों के मन में खुशी है। कारसेवकों ने कहा था ‘राम हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे’ उनका ये प्रण आज पूरा होने जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

Ayodhya Ram Mandir: श्रीराम के ननिहाल में प्राणप्रतिष्ठा को लेकर आयोजित भव्य कार्यक्रम

Sukma Naxalites News: सुकमा में CRPF के जवानों ने नक्सली कैंप किया तबाह

MP BJP News: राममय हुआ BJP ऑफिस, 108 दिव्यांग ‘ब्रेल लिपि’ में कर रहे अखंड रामायण का पाठ

IND vs ENG: इंग्लैंड को बड़ा झटका, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेगा ये ऑल-राउंडर

Bharat Jodo Nyay Yatra: न्याय यात्रा अरुणाचल प्रदेश से आज असम लौटेगी, बोले राहुल, भाजपा देश को जाति-धर्म के नाम पर बांटना चाहती है

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article