BJP President JP Nadda Birthday: पीएम मोदी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने नड्डा को दी जन्मदिन की बधाई

BJP President JP Nadda Birthday: पीएम मोदी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने नड्डा को दी जन्मदिन की बधाई BJP President JP Nadda Birthday: Senior BJP leaders including PM Modi congratulated Nadda on his birthday

BJP President JP Nadda Birthday: पीएम मोदी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने नड्डा को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को बृहस्पतिवार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि वह पार्टी को प्रेरणादायक नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने नड्डा को उनके 61वें जन्मदिन पर ट्विटर के जरिये बधाई देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की। मोदी ने ट्वीट किया,‘‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वह पार्टी को प्रेरणादायक नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं और हमारे संगठन को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।’’

प्रधाानमंत्री ने कहा, ‘‘उनके (नड्डा) पास समृद्ध प्रशासनिक और विधायी अनुभव है, जिसे लेकर उनकी व्यापक स्तर पर प्रशंसा की जाती है। मैं उनके दीर्घायु होने की कामना करता हूं।’’ शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए नड्डा ने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में देश व पार्टी की सेवा करने का अवसर मिला है।

उन्होंने प्रधानमंत्री के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, ‘‘आपका समर्पण और आपकी दृढ़ता देश और जनता के कल्याण के लिए काम करने को हमेशा प्रेरित करते रहते हैं।’’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नड्डा को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनके परिश्रम, कर्मठता व संगठन कौशल से पार्टी जमीनी स्तर पर और सशक्त होकर निरंतर नई ऊंचाई को छू रही है। उन्होंने भाजपा प्रमुख के सदैव स्वस्थ रहने व दीर्घायु होने की कामना की।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश और दल के विकास में नड्डा का अप्रतिम योगदान रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘वह बड़े धैर्य और परिश्रम के साथ संगठन को नई शक्ति और युक्ति दे रहे हैं। उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्राप्ति हो, यही कामना है।’’ मध्य प्रदेश सहित कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों ने भी ट्वीट कर नड्डा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि नड्डा ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्य के तौर पर राजनीति में कदम रखा था और इसके बाद वह भारतीय जनता युवा मोर्चा में शामिल हुए। नड्डा बाद में हिमाचल विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए और मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी का निर्वाह किया। वह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के पहले कार्यकाल में स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए थे। वह 2014 से 2019 तक केंद्र सरकार में मंत्री रहे। वर्ष 2019 के लोसभा चुनाव में भाजपा की सत्ता में वापसी के बाद अमित शाह को केंद्र सरकार में गृह मंत्री की जिम्मेदारी दी गई और नड्डा को भाजपा अध्यक्ष बनाया गया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article