Rajya Sabha Election 2023: गोवा से सदानंद तनावड़े को भाजपा ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

निर्वाचन आयोग (ईसी) ने पिछले महीने राज्यसभा की 10 सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी मतदान 24 जुलाई को होंगे।

Rajya Sabha Election 2023: गोवा से सदानंद तनावड़े को भाजपा ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने गोवा से राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव में पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सदानंद म्हालू शेत तनावड़े को उम्मीदवार बनाया है।पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा चुनाव के लिए तनावड़े के नाम को स्वीकृति प्रदान की है।

निर्वाचन आयोग (ईसी) ने पिछले महीने राज्यसभा की 10 सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी। इसके तहत मतदान 24 जुलाई को होंगे। भाजपा के गोवा से सदस्य विनय डी. तेंदुलकर का कार्यकाल अगस्त में पूरा हो रहा है।

इस वजह से द्विवार्षिक चुनाव हो रहे हैं। परंपरा के मुताबिक,वोटों की गिनती मतदान प्रक्रिया खत्म होने के एक घंटे बाद 24 जुलाई को ही शाम पांच बजे होगी।

ये भी पढ़ें: 

Lakshman Rekha: लक्ष्मण रेखा की लाइन पार करते ही क्यों मर जाती हैं चीटियां? इसमें ऐसा क्या होता है?

World Population Day 2023: आज मनाई जा रही है विश्व जनसंख्या दिवस, जानें क्या है इसका इतिहास और महत्व

Sawan Fasting Benefits: सिर्फ श्रद्धा से ही नहीं सेहत से जुड़ा है सावन सोमवार व्रत, जानिए इसके अद्भुत फायदे

Parenting Tips For Exam: याद करने के बाद नहीं भूलेंगे बच्चे, पेरेंट्स अपनाएं ये खास टिप्स

Tooth Care Tips: दांत के पीलेपन और प्लाक को हटाने के लिए घरेलू उपाय, आज से ही आजमाएं ये टिप्स

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article