BJP Jan Ashirwad Yatra MP: आज बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मध्य प्रदेश के चित्रकूट से करेंगे यात्रा की शुरुआत

BJP Jan Ashirwad Yatra MP: मध्‍य प्रदेश में होने वाले व‍िधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने कमर कस ली है।

MP Election 2023: आखिरी दौर में BJP की जन आशीर्वाद यात्रा, कहां-कौन रहेगा मौजूद, पढ़ें पूरी खबर

BJP Jan Ashirwad Yatra MP: मध्‍य प्रदेश में होने वाले व‍िधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने कमर कस ली है। भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए लोगों तक पहुंचना चाहती है। आज सुबह 11.45 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा को मझगवां ब्लाक के समीप स्थित मिचकुरिन गांव में आयोजित कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाएंगे।

सभा को संबोध‍ित करेंगे नेता

सभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम शिवराज सिंह चौहान, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा संबोधित करेंगे। यहां से आगे बढ़ते ही यात्रा की कमान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा संभालेंगे। मझगवां बस स्टैंड में रथ सभा के बाद यात्रा चितहरा, बरहा, सेलहा, पिपरी टोला, पगार होते हुए बिरसिंहपुर पहुंचेगी। यात्रा खांच सुजावल, मालमऊ होते हुए यात्रा रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी।

प्रथम चरण की यह यात्रा सतना जिले में 3 दिन रहेगी

सतना जिले में जन आशीर्वाद यात्रा के प्रभारी एवं सांसद गणेश सिंह ने बताया कि प्रथम चरण की यह यात्रा सतना जिले में 3 दिन रहेगी और सभी सात विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करेगी। उन्होंने कहा कि यह बड़ी बात है कि प्रदेश में यात्राओं के शुभारंभ के लिए सतना को चुना गया है।

सीएम श‍िवराज सहित अन्‍य नेता रहेंगे मौजूद

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह मंत्री राजेंद्र शुक्ला सहित अन्य भाजपा संगठन के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे । यात्रा तीन दिनों तक चलेगी।

210 विधानसभा सीटों को कवर करेंगी यात्रा

BJP के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, 'मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नेतृत्व जन आशीर्वाद यात्रा निकालता है। इस यात्रा के जरिए हम हर विधानसभा तक पहुंचते हैं। कई बार चुनावों में विधानसभाएं छूट जाती थीं इसलिए इस बार प्रदेश में 5 यात्रा निकालेंगे।'

शर्मा ने कहा, 'पांचों यात्राएं 10543 किलोमीटर चलकर कुल 210 विधानसभाएं कवर करेंगी। भोपाल और आसपास की विधानसभाएं समापन पर कवर की जाएंगी। इन यात्राओं का 998 स्थानों पर स्वागत होगा। इस दौरान कुल 678 जन सभाएं होंगी। इनमें 211 बड़ी सभाएं होंगी।

ये भी पढ़ें:

How To Control Anger: गुस्से पर कैसे काबू पाएं, आईए जानें शांत रहने के लिए कुछ टिप्स

Shivraj Singh Chouhan: सीएम शिवराज पहुंचे उज्जैन, जन्म दर्शन यात्रा में हुए शामिल

Rainy Weather Report: देश के कई हिस्सों में बदला मौसम, बंगाल में तेज बारिश का असर

Asia Cup 2023 IND vs PAK: बारिश के कारण भारत और पाकिस्तान का मैच रद्द, ईशान और हार्दिक ने खेली शानदार पारी

ISRO: चाँद और सूर्य मिशन के बाद अंतरिक्ष की समझ बढ़ाने के लिए एक और परियोजना के लिए तैयार इसरो

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article