MP By Election 2020: प्रचार से ‘दूर’ रहेंगी BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा?

भोपाल. मध्य प्रदेश में 27 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने मोर्चा संभाल लिया है। बीजेपी की और से शिवराज और सिंधिया प्रचार की कमान संभाल रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बीजेपी प्रचार के दौरान विवादित और अक्रामक बयानों से बचने की भरपूर कोशिश करेगी। माना जा रहा है कि प्रचार अभियान में भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर कम ही नजर आएंगी। ये भी हो सकता है, उन्हें उपचुनाव से ‘दूर’ ही रखा जाए।
जानकारी के अनुसार, बीजेपी भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का उपचुनाव में इस्तेमाल करने पर असहज महसूस कर रही है। अभी तक उपचुनाव के प्रचार से उन्हें दूर रखा गया है। वहीं साध्वी का कहना है कि कई प्रत्याशियों ने उन्हें प्रचार का न्यौता दिया है। लेकिन संग़ठन ने उन्हें अभी कोई जिम्मेदारी नहीं दी है।
बता दें कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर चम्बल क्षेत्र से आती हैं। उनका दावा है कि उसी क्षेत्र के नेता ही उन्हें प्रचार के लिए बुला रहे हैं। संग़ठन के नेताओं को भी इस बात की जानकारी है।
गौरतलब है कि साध्वी अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। माना जा रहा है कि उनके विवादित बयानों की वजह से उन्हें प्रचार प्रसार से दूर रखा जा सकता है। आइये जानते हैं कि साध्वी के विवादित बयान, जिस कारण पार्टी को कई बार बैकफुट जाना पड़ गया है।
साध्वी के विवादित बयान
- 18 अप्रैल 2019: ‘शहीद हेमंत करकरे की मृत्यु उनके श्राप से हुई’
- 20 अप्रैल 2019: ‘राम मंदिर विवादित ढांचा गिराए जाने पर गर्व है’
- 16 मई 2019 : ‘प्रज्ञा ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था’
- 21 जुलाई 2019: ‘हम नाली सफाई के लिए सांसद नहीं बने’
- 26 अगस्त 2019: वरिष्ठ नेताओं के निधन पर कहा: ‘विरोधी ताकतें इसके लिए मारक शक्ति का प्रयोग कर रही हैं’
- 27 नवंबर 2019: संसद में नाथूराम गोडसे को बताया देशभक्त
- 23 दिसंबर 2019 : एयरलाइंस के क्रू मेंबर से की बहस