पटाखे छुड़ाते समय जल गई थी सांसद की 8 साल की पोती, आधी रात हुआ बच्ची का निधन

प्रयागराज। सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी (bjp mp dr rita bahuguna joshi )की 8 साल की पोती की सोमवार की रात में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी की पोती पटाखे छुड़ाते समय जल गई थी। इस हादसे के बाद बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान बच्ची का (Rita Bahuguna Joshi granddaughter dies ) निधन हो गया। गौरतलब है कि सांसद डॉ. रीता जोशी अपने पति पीसी जोशी के साथ दीपावली पर प्रयागराज आवास पर आईं थीं।
प्रयागराज: पटाखे से झुलसने के कारण भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी की आठ वर्षीय पोती की मौत हो गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2020
निजी अस्पताल में भर्ती कराया था
जानकारी के अनुसार सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी dr rita bahuguna joshi के बेटे मयंक जोशी की बेटी सोमवार की शाम तकरीबन 4.30 बजे बच्चों के साथ पटाखे छुड़ा रही थी। इस दौरान बच्ची पटाखे से जल गई। बच्ची के जलने के बाद उसे परिवार में कोहराम मच गया। उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बताया जा रहा है कि अस्पताल में कुछ घंटों तक इलाज के बाद बच्ची को रात में करीब 1.30 से 2 बजे के आसपास बच्ची को सांस लेने में तकलीफ हुई और जिसके बाद बच्ची की मौत हो गई। इस घटना से सांसद के समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।
घर की छत पर खेल रहे थे बच्चे
सांसद के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ल ने बताया कि बच्चे घर की छत पर खेल रहे थे। इस दौरान पटाखा फटने से किया बुरी तरह घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके 60 प्रतिशत तक जलने की जानकारी दी।