विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर भाजपा विधायक के सुर तेज, मंत्रालय के सामने किया सम्मेलन

विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर भाजपा विधायक के सुर तेज, मंत्रालय के सामने किया सम्मेलन

भोपाल। भाजपा के मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी पिछले दिनों से विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर अड़े हैं। अब त्रिपाठी एक बार फिर अपनी मांग के लिए सुर तेज कर दिया है। रविवार को त्रिपाठी ने मंत्रालय के सामने ही सम्मेलन कर दिया है। पार्टी के दबाव के बावजूद भी त्रिपाठी अपनी मांग को लेकर अड़े हैं। प्रदेश में 22 फरवरी को बजट पेश किया जाना है। इससे पहले ही त्रिपाठी ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि त्रिपाठी अपनी मांगों को लेकर एक बड़ा आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं।

सम्मेलन में लोगों से मांगा समर्थन
भाजपा विधायक त्रिपाठी ने मंत्रालय के सामने सम्मेलन कर लोगों से मांग का समर्थन करने की अपील की है। हालांकि अरेरा हिल्स पुलिस ने त्रिपाठी को रोकने के प्रयास भी किए। त्रिपाठी ने कहा कि हम प्रतिबंधित क्षेत्र से दूर सम्मेलन कर रहे हैं। त्रिपाठी ने कहा कि मंत्रालय के सामने भीम नगर बस्ती में विंध्य के कई लोग रहते हैं। प्रतिबंधित क्षेत्र में सम्मेलन को लेकर त्रिपाठी ने कहा कि मंत्रालय सभी का है और सभी अपने हैं। त्रिपाठी ने सम्मेलन में मौजूद लोगों से विंध्य प्रदेश को लेकर मांग का समर्थन करने की अपील की है। बता दें कि त्रिपाठी लगातार कुछ समय से विंध्य क्षेत्र को अलग प्रदेश बनाने की मांग कर रहे हैं।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password