मध्यप्रदेश : विकास यात्रा के दौरान भाजपा विधायक की तबीयत बिगड़ी, भर्ती

मध्यप्रदेश : विकास यात्रा के दौरान भाजपा विधायक की तबीयत बिगड़ी, भर्ती bjp mla prahlad lodhi hospital oxygen cylinder MP bjp vikash yatra vkj

मध्यप्रदेश : विकास यात्रा के दौरान भाजपा विधायक की तबीयत बिगड़ी, भर्ती

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार इन दिनों मिशन 2023 फतह करने के लिए प्रदेशभर में विकास यात्रा निकाल रही है। इसी कड़ी में बीते रविवार को विकास यात्रा के दौरान बीजेपी विधायक की अचानक तबीयत बिगड़ी तब उन्हें ऑक्सीजन तक मुहैया कराने में सरकारी अस्पताल के पसीने छूट गए।

मिली जानकारी के अनुसार पवई से बीजेपी विधायक प्रह्लाद लोधी पन्ना में विकास यात्रा के कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। बीजेपी विधायक को आनन फानन में सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां विधायक को ऑक्सीजन प्राप्त करने के लिए आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बताया जा रहा है कि जब भाजपा विधायक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया तब वहां पर एक भी ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं था। इसके बाद एंबुलेंस से ऑक्सीजन निकालकर विधायक को लगाई गई। जिसके बाद विधायक की हालत स्थिर हुई।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। कांग्रेस ने वीडियो को लेकर शिवराज सरकार पर भी हमला बोला है। एमपी कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो साझा करते हुए कहा, "मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं का हाल देखिए।पवई के भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी की अचानक तबियत बिगड़ने पर वे आधे घंटे तक ऑक्सीजन के लिए तड़पते रहे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिलेंडर नहीं थे एंबुलेंस से सिलेंडर निकालना पड़ा।शिवराज जी,ये सच्चाई है मध्यप्रदेश की।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article