बीना में पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प: विधायक निर्मला सप्रे के खिलाफ प्रदर्शन, वाटर कैनन से पुलिस ने खदेड़ा

BJP MLA Nirmla Sapre: बीना विधायक निर्मला सप्रे के घर कांग्रेस पार्टी का झंडा लगाने के लिए निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने आंबेडकर तिराहे पर रोक दिया

बीना में पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प: विधायक निर्मला सप्रे के खिलाफ प्रदर्शन, वाटर कैनन से पुलिस ने खदेड़ा

BJP MLA Nirmla Sapre: बीना विधायक निर्मला सप्रे के घर कांग्रेस पार्टी का झंडा लगाने के लिए निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने आंबेडकर तिराहे पर रोक दिया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन भी चलाया। कुछ कांग्रेसी नेताओं ने पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे निकल आए थे। उन्हें पुलिस ने तितर-बितर कर दिया। वहीं कुछ कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार भी किया गया है।

दलबदल को लेकर निर्मला सप्रे का विरोध

bansal news

लोकसभा चुनाव के पहले बीना विधायक निर्मला सप्रे (MLA Nirmla Sapre) ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं थीं। हालांकि अभी तक उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है। इसी को लेकर अब क्षेत्र के कांग्रेस नेता  विरोध करने उतरे और निर्मला सप्रे  के निवास पर कांग्रेस पार्टी का झंडा लगाने की जिद करने लगे। जिससे क्षेत्र की राजनीति में हलचल मच गई है। पुलिस ने कांग्रेस कार्यक्रताओं को रोकने का प्रयास किया और वाटर कैनन का प्रयोग कर उन्हें खदेड़ दिया।

पहले दल बदला अब किया इनकार

publive-image

दरअसल विधायक सप्रे ने  विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस के जवाब में दलबदल से इन्कार कर दिया था। उन्होंने कहा कि न तो उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली है और न ही कांग्रेस छोड़ी है। इसके बाद गुरुवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सर्वोदय चौराहे पर जमा हुए और विधायक के घर साईंधाम कॉलोनी जाने के लिए पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने यह आरोप लगाया है कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने निर्मला सप्रे को विधायक बनाने में जी तोड़ मेहनत की और विधायक ने उनके साथ धोखा किया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article