BJP विधायक की तबीयत बिगड़ी, ICU में कराया गया भर्ती

रीवा: भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि नागेंद्र सिंह ICU में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है।
बता दें कि नागेंद्र सिंह रीवा जिले की गुढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। शिवराज सिंह के पिछले दो कार्यकाल में नागेंद्र सिंह मंत्री रहे थे। वहीं, बीते दिनों उन्होंने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था, उन्होंने सड़क् निर्माण कार्य की मांग को लेकर सरकार को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि 7 दिन के भीतर सड़क का निर्माण नहीं होता है, तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।
हालांकि सियासी गलियारों से आई खबरों के मुताबिक, सिंधिया सहित समर्थकों की बीजेपी में एंट्री के बाद अपनी ही पार्टी के लोगों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने के कारण विधायक नागेंद्र सिंह अपने मन की टीस शिवराज सरकार पर निकाल रहे हैं।