Advertisment

BJP MLA Mukta Tilak passed away : बीजेपी को बड़ा झटका, महिला भाजपा विधायक का निधन

author-image
deepak
BJP MLA Mukta Tilak passed away : बीजेपी को बड़ा झटका, महिला भाजपा विधायक का निधन

BJP MLA Mukta Tilak passed away : भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पुणे से बीजेपी के विधायक मुक्ता तिलक का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी अस्पताल प्रशासन ने दी है। विधायक ​मुक्ता तिलक का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। वह 57 साल की थीं वह बीते पांच सालों से कैंसर से लड़ रही थी। मुक्ता तिलक कसबा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी से विधायक थी। बीते विधानसभा चुनाव में वह पहली बार विधायक चुनी गई थी।

Advertisment

पुणे के गैलेक्सी केयर हॉस्पीटल के डॉक्टरों का कहना है कि पांच साल पहले पता चला था कि उन्हें कैंसर है। उन्हें दस दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्होंने आज दिन में करीब साढ़े तीन बजे अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि विधायक बनने से पहले मुक्ता तिलक पुणे की महापौर रह चुकी है। वह स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य तिलक के पोते की पत्नी थीं। मुक्ता तिलक की एक बेटी और एक बेटा हैं।

Ajit Pawar bjp mla mukta tilak BJP MLA Mukta Tilak passed away : mayor mukta tilak mukta tilak mukta tilak aamdaar mukta tilak death mukta tilak disease mukta tilak health mukta tilak interview mukta tilak latest news mukta tilak mla mukta tilak news mukta tilak passed away mukta tilak passes away mukta tilak pune mukta tilak speech mukta tilak today news mukta tilak tweet palika mayor mukta tilak pune mayor mukta tilak pune mukta mukta tilak passes away
Advertisment
चैनल से जुड़ें