Advertisment

BJP MLA Passed Away: भाजपा विधायक का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक...

BJP MLA Passed Away: भाजपा विधायक का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक... BJP MLA dies of heart attack, CM Yogi mourns ...

author-image
Bansal News
BJP MLA Passed Away: भाजपा विधायक का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक...

एटा (उत्तर प्रदेश)। कासगंज जिले की अमापुर सीट से भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह का सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा विधायक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि भाजपा विधायक को अचानक दिल का दौरा पड़ने पर जिला चिकित्सालय ले जाया गया था जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisment

एटा जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजेश अग्रवाल ने बताया कि सिंह को सुबह करीब सात बजे अस्पताल लाया गया था उन्होंने तथा अन्य चिकित्सकों ने जब उन्हें देखा, तब तक उनका निधन हो चुका था। कुल तीन बार विधायक रह चुके देवेंद्र प्रताप सिंह दो बार सोरों विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। बाद में इसी सीट का नाम बदलकर अमापुर कर दिया गया जिससे वह मौजूदा विधायक थे। उनके परिवार में एक बेटा और बेटी है। उनकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है।

बड़ी संख्या में एकत्रित हुए कार्यकर्ता...
विधायक के निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, क्षेत्रीय भाजपा विधायक विपिन वर्मा डेविड और मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी अस्पताल पहुंच गये। भाजपा नेताओं और विधायकों में सिंह का शव ले जाने के लिए सरकारी एम्बुलेंस न आने को लेकर नाराजगी देखी गयी। शव को उनके परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये अपने गांव एक निजी एम्बुलेंस से ले गये।

विधायक की मौत की खबर मिलने एवं उनके परिजनों द्वारा शव ले जाने के बाद एटा की जिलाधिकारी विभा चहल जिला चिकित्सालय पहुंचीं तो नेताओं में आक्रोश व्यक्त किया और शव वाहन उपलब्ध न कराये जाने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने मामले की तफ्तीश कर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें