Lok Sabha Election 2024: छत्‍तीसगढ़ में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा बनाएगा 10 हजार मोदी मित्र

Lok Sabha Election 2024: BJP ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा करीब 10 हजार मोदी मित्र बनाएगा।

Lok Sabha Election 2024: छत्‍तीसगढ़ में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा बनाएगा 10 हजार मोदी मित्र

जगदलपुर। Lok Sabha Election 2024: BJP ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा करीब 10 हजार मोदी मित्र बनाएगा।

प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर बीजेपी प्रदाधिकारी मैदान में उतर चुके हैं। इसी क्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों में अल्पसंख्यक वर्ग के बीच पहुंच कर स्नेह संवाद स्थापित करेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए लोक कल्याणकारी कार्यों का प्रचार-प्रसार करते हुए मोदी मित्र बनाए जाएंगे।

जगदलपुर में हुई पहली लोकसभा स्तरीय बैठक

बुधवार को जगदलपुर के भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की पहली लोकसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिसमें बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आने वाले सभी 5 जिलों के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए। मीडिया से बात करते सकील ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप भी लगाए।

लोगों की आंखों में धूल झोंक रही बीजेपी- कांग्रेस

इधर, अल्प संख्यकों का रहनुमा होने का दंभ भरने वाली कांग्रेस ने अब तक चुनावी तैयारियों को लेकर ऐसा कुछ नहीं किया है, जिससे वे इस वर्ग को लुभा सके। कांग्रेस ने बीजेपी के इस पूरे आयोजन को अल्प संख्यकों की आंखों में धूल झोंकने वाला करार दिया है।

बता दें कि हर वर्ग को साधने के प्रयास में जुटी छत्तीसगढ़ भाजपा अगर अल्प संख्यकों को अपनी ओर कर लेती है, तो निश्चित तौर पर इसका सीधा असर लोकसभा चुनाव के परिणामों में देखने को मिलेगा। यही वजह है कि प्रदेश के एक कोने बस्तर से इस अभियान की शुरुआत की गई है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article