Political News: एकांतवास में भाजपा की बैठक, सीएम शिवराज के साथ वीडी शर्मा भी मौजूद, निगम मंडलों की नियुक्ति की चर्चाएं तेज

Political News: एकांतवास में भाजपा की बैठक, सीएम शिवराज के साथ वीडी शर्मा भी मौजूद, निगम मंडलों की नियुक्ति की चर्चाएं तेज BJP meeting in seclusion, VD Sharma also present with CM Shivraj, discussions intensified for the appointment of corporation boards

Political News: एकांतवास में भाजपा की बैठक, सीएम शिवराज के साथ वीडी शर्मा भी मौजूद, निगम मंडलों की नियुक्ति की चर्चाएं तेज

भोपाल। प्रदेश में रविवार को भाजपा के पदाधिकारियों की एकांतवास में बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक के बाद से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा समेत भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी सम्मलित हुए हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार को स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण करने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के साथ सीधे कोलार रेस्ट हाउस पहुंचे हैं। देर शाम तक यह बैठक जारी है। सीएम शिवराज सिंह के साथ यहां भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत और सह संगठन मंत्री हितानंद भी इस बैठक में शामिल हुए हैं। इस बैठक के प्रदेश में निगम मंडलों में होने वाली नियुक्तियों से जोड़कर देखा जा रहा है। एकांतवास में जारी इस बैठक के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सभी प्रमुख नेता एकांतवास में सूची को अंतिम रूप देने को लेकर मंथन कर रहे हैं और जल्द ही निगम मंडलों में नियुक्ति को लेकर नाम जारी हो सकते हैं। इस बैठक के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article