Sartaj Singh Passes Away: बीजेपी नेता सरताज सिंह नहीं रहे, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, पूर्व केंद्रीय मंत्री और दो बार रहे विधायक

बीजेपी नेता सरताज सिंह का आज निधन हो गया। वे 5 बार के सांसद के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री व मध्यप्रदेश सरकार में भी मंत्री रहे थे।

Sartaj Singh Passes Away: बीजेपी नेता सरताज सिंह नहीं रहे, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, पूर्व केंद्रीय मंत्री और दो बार रहे विधायक

भोपाल। बीजेपी नेता सरताज सिंह का आज निधन हो गया। वे 5 बार के सांसद के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री व मध्यप्रदेश सरकार में भी मंत्री रहे थे। भोपाल में उन्होंने 83 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

बता दें कि वह नर्मदापुरम की सिवनी मालवा से चुनाव लड़ते थे। वह दो विधायक भी रह चके हैं। लोग उन्हें सरताज बाबू जी के नाम से पहचानते थे। सरताज सिंह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

2018 में कांग्रेस में हुए थे शामिल

साल 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने पार्टी बदल कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वह  अपनी परंपरागत सीट सिवनी मालवा (जिला नर्मदापुरम) से टिकट नहीं मिलने पर वे भाजपा से नाराज थे।

बीजेपी ने टिकट काटने की वजद अधिक उम्र को बताया था।

सीतासरन शर्मा खिलाफ लड़ा था चुनाव

पिछला विधनासभा का चुनाव कांग्रेस ने उन्हें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा के सामने नर्मदापुरम से लड़ाया था। सीतासरन शर्मा राजनीति में सरताज सिंह के शिष्य हैं।

हालांकि इस चुनाव में वे जीत नहीं सके। बाद में उन्होंने फिर से बीजेपी में वापसी कर ली। विधानसभा चुनाव हारने के बाद वे नर्मदापुरम और प्रदेश की राजनीति में बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं रहे।

2020 में फिर बीजेपी में वापसी

2018 के विधानसभा चुनाव के बाद सरताज सिंह ने कांग्रेस में रहते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के BJP में जाने के कदम को सही बताया था। उन्होंने कहा था कि वे सिंधिया के साथ हैं।

तब लगने लगा था कि वे भी जल्द BJP में वापसी कर सकते हैं।

हालांकि, उन्होंने तत्काल वापसी नहीं की। तीन साल पहले हुए उप चुनाव के बाद भोपाल के दशहरा मैदान में आयोजित BJP के किसान सम्मेलन में उन्होंने पार्टी में वापसी की थी।

ये भी पढ़ें:

Vastu Tips: तिजोरी रखते समय इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो बरसेगी देवी लक्ष्मी की कृपा

MP Assembly Election 2023: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का MP दौरा, क्षेत्र की पिछली जीत को बरकरार रखने की कोशिश

Khubkala Benefits: बुखार में खूबकला का सेवन करना होता है बेहद फायदेमंद, जानिए कैसे खाएं

Open Petrol Pump: अब आप भी खोल सकते है पेट्रोल पंप, जानें क्या है तरीका और कितना आएगा खर्च

Places to visit in Kashmir: अगर चाहते हैं पृथ्वी पर स्वर्ग जैसा फ़ील, तो घूमिए कश्मीर में इन 4 जगहों पर

भोपाल न्यूज, मप्र न्यूज, सरताज सिंह, सरताज सिंह का निधन, नर्मदापुरम न्यूज, Bhopal News, MP News, Sartaj Singh, Sartaj Singh passes away, Narmadapuram News,

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article