Sandeshkhali Controversy Row: संदेशखाली हिंसा की जांच करेगी भाजपा की उच्च स्तरीय टीम, कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में कमेटी आज पहुंची घटनास्थल

Sandeshkhali Controversy Row: संदेशखाली में महिलाओं से यौन उत्पीड़न और हिंसा मामले में भाजपा की सदस्यीय कमेटी कोलकाता से संदेशखाली रवाना हुई।

Sandeshkhali Controversy Row: संदेशखाली हिंसा की जांच करेगी भाजपा की उच्च स्तरीय टीम, कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में कमेटी आज पहुंची घटनास्थल

 हाइलाइट्स

  • उत्पीड़न मामले में नड्डा को रिपोर्ट सौंपेंगे
  • सुप्रीम कोर्ट में PIL दाखिल
  • ममता बोलीं- संदेशखाली RSS का गढ़

Sandeshkhali Controversy Row: पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली में महिलाओं से यौन उत्पीड़न और हिंसा मामले में भाजपा की 6 सदस्यीय कमेटी शुक्रवार को कोलकाता से संदेशखाली रवाना हुई। ये कमेटी संदेशखाली में पीड़ित महिलाओं से बात करके भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को रिपोर्ट सौंपेगी।

https://twitter.com/i/status/1758374781944996146

जेपी नड्डा ने गुरुवार (15 फरवरी) को दो केंद्रीय मंत्री और 4 सांसदों कमेटी का गठन किया था। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी कमेटी की संयोजक हैं। केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक और 4 भाजपा सांसद- सुनीता दुग्गल, कविता पाटीदार, संगीता यादव और बृजलाल सदस्य हैं।

दूसरी तरफ, संदेशखाली का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। वकील अलख आलोक श्रीवास्तव ने PIL दायर कर मामले की जांच पश्चिम बंगाल से बाहर कराने और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (CBI) या स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से जांच की मांग की है।

   ममता बोलीं- संदेशखाली RSS का गढ़, यहां पहले भी दंगे हुए

ममता बनर्जी ने विधानसभा में कहा कि संदेशखाली RSS का गढ़ है। वहां 7-8 साल पहले भी दंगे हुए थे।

संदेशखाली मामले में CM ममता बनर्जी ने गुरुवार को विधानसभा में अपनी बात रखी। ममता ने कहा कि संदेशखाली RSS का गढ़ है। वहां तनाव पैदा करने की भयानक साजिश चल रही है। 7-8 साल पहले भी वहां दंगे हुए थे।

ममता ने यह भी कहा कि संदेशखाली संवेदनशील स्थलों में से एक है। मैंने कभी किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया है और न ही होने दूंगी। गलत काम में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

ममता ने कहा अब तक 17 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। राज्य महिला आयोग और पुलिस टीम को संदेशखाली भेजा गया है। महिला पुलिस की एक टीम घर-घर जाकर महिलाओं की शिकायतें सुन रही है। स्थिति को काबू किया जा रहा है।

   लॉकेट चटर्जी ने NIA जांच की उठाई मांग

भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने संदेशखालाी हिंसा पर कहा, "जिन लोगों ने यह अत्याचार किया है उन्हें सामने आना होगा, NIA जांच होनी चाहिए। इन्हें मृत्यु दंड से कम की सज़ा नहीं होनी चाहिए। सुकांता मजूमदार पर हुए हमले की हम निंदा करते हैं।"

   सरकार निकम्मी और भ्रष्ट है- अन्नपूर्णा देवी

संदेशखाली हिंसा पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा, "हम संदेशखाली जाकर उन महिलाओं का दुख जानना चाहते हैं उनके दुख को बांटना चाहते हैं। महिलाओं के साथ यहां अत्याचार हो रहा है, यहां की सरकार निकम्मी और भ्रष्ट है। ये गुनाह करने वालों को पुरस्कृत करती है।"

   क्या है पूरा मामला?

बता दें कि संदेशखाली क्षेत्र की कई महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर जमीन हड़पने और उनका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम कथित राशन घोटाले में शाहजहां के आवास पर छापेमारी करने गई थी जिस पर भीड़ ने हमला कर दिया था। वह पिछले महीने से फरार है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article