Amit Shah in Prayagraj: एक बार फिर बन रही भाजपा की सरकार: शाह

Amit Shah in Prayagraj: एक बार फिर बन रही भाजपा की सरकार: शाह bjp-government-being-formed-once-again-shah

Amit Shah in Prayagraj: एक बार फिर बन रही भाजपा की सरकार: शाह

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचे  इस दौरान उन्होने सभा को संबोधित किया जिसमे उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में चार चरणों में मतदान हो गए हैं। इन चार चरणों में हुए मतदान में सपा, बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है। फिर से एक बार 300 पार वाली NDA की सरकार प्रदेश में बनने वाली है।

अखिलेश यादव भी चश्मा पहनते हैं और उनको भी दो कांच हैं लेकिन उनके अलग तरह के वैज्ञानिक कांच हैं जो अलग-अलग प्रकार के हैं। एक कांच से उनको एक ही जाति और दूसरे कांच से एक ही धर्म दिखाई देता है। इन दोनों ही कांच में न मैं हूं न जनता।

जब देश में कोरोना का टीका बना तो प्रधानमंत्री देश के वैज्ञानिकों को अभिनंदन दे रहे थे कि आपके इस शोध के कारण भारत की जनता सलामत होगी। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि ये मोदी टीका है इसे मत लगवाना। 10 ही दिन में डरकर रात के अंधेरे में अखिलेश यादव ने टीका लगवाया

सपा संपत्ति इकट्ठा करती है और अपने परिजनों को पद पर बैठाती है। समाजवादी पार्टी में S का मतलब - संपत्ति और P का मतलब - परिवार है। अखिलेश जब मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने अपने परिवार के 45 लोगों को अलग-अलग पदों पर बैठाने का काम किया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article