/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/refghnb-mki.jpg)
BJP 44th Foundation Day: भारतीय जनता पार्टी आज अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है। आज ही के दिन यानी 6 अप्रैल 1980 को पार्टी की स्थापना हुई थी। वहीं स्थापना दिवस के मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर झंडा फहराया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली देशभर में बीजेपी के कार्यकर्ताओं को 45 मिनट तक संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है।
अध्यक्ष जेपी नड्डा ने फहराया झंडा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में बीजेपी के 44वें स्थापना दिवस पर पार्टी मुख्यालय में झंडा फहराया। इस अवसर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने लंबी छलांग लगाई है।
BJP हनुमानजी के 'कैन डू' एटीट्यूड की तरह काम करती है।
अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा, आज पूरा देश हनुमान जयंती मना रहा है। हनुमानजी का जीवन विकास यात्रा की प्रेरणा। बीजेपी हनुमानजी से प्रेरणा पाती है। BJP हनुमानजी के 'कैन डू' एटीट्यूड की तरह काम करती है। BJP सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ काम कर रही है।
Good Friday Bank Holiday 2023 : अटक न जाए लेनदेन, इस सप्ताह तीन दिन लगातार बैंक रहेंगे बंद
मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 'जब हमारा मजाक उड़ाकर सफल नहीं हुए तो बादशाही मानसिकता वाले लोगों की नफरत और बढ़ गई। दशकों से हिंसा झेल रहे कश्मीर और नॉर्थ ईस्ट में शांति का सूरज उगेगा, ये उन्होंने सोचा नहीं था। आर्टिकल 370 इतिहास हो जाएगा, ये उन्होंने कल्पना नहीं की थी। जो काम दशकों तक नहीं हुए, वो भाजपा कैसे कर रही है, वो इन्हें पच नहीं रहा है।'
वो कब्र खोदने की धमकी दे रहे हैं।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नफरत से भरे ये लोग झूठ बोले जा रहे हैं। अपने भ्रष्ट कर्मों का खुलासा होते देख ये बेचैन हैं और हताशा से भर गए हैं। इतने निराश हैं कि एक ही रास्ता दिख रहा है। खुलकर कह रहे हैं कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी। वो कब्र खोदने की धमकी दे रहे हैं।
हमारा जोर विकास, देशवासियों के कल्याण पर है
पीएम ने कांग्रेस को आड़े -हाथों लेते हुए कहा, 'बादशाही मानसिकता वाले इन लोगों को और पार्टियों को एक बात पता नहीं है। आज देश का गरीब, आम आदमी, युवा, माताएं-बहनें, शोषित-वंचित हर कोई भाजपा के कमल को खिलाने और रक्षा करने के लिए ढाल बनकर खड़ा है। लेकिन हमारा जोर विकास, देशवासियों के कल्याण पर है।'
देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।
अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान काम के आंकड़े गिनाएं। उन्होंने कहा, 'मैं आंकड़े देता रहता हूं। 15-20 दिन की बात बताता हूं। जीएसटी के बाद किसी एक वित्तीय वर्ष में 18 लाख करोड़ रुपए का कलेक्शन, 16 लाख करोड़ का टैक्स दिया गया, यूपीआई से 14 लाख करोड़ ट्रांजैक्शन का रिकॉर्ड बना, 750 अरब के पार एक्सपोर्ट पहुंचा, 16 हजार करोड़ का डिफेंस एक्सपोर्ट हुआ, रेलवे ने डेढ़ हजार मीट्रिक टन से अधिक फ्रेट लोडिंग की। ये रिकॉर्ड दिखाते हैं कि देश कितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है। एक सांस में जितना बोल पाया मैं, उतना बोल दिया।'
अंत में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अति आत्मविश्वास का शिकार नहीं होना है। लोग अभी से कह रहे हैं कि 2024 में भाजपा को कोई नहीं हरा सकता। यह बात सही है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता के नाते हर नागरिक का दिल जीतना होगा। हर चुनाव उसी परिश्रम से लड़ना है, जैसा 80 के दशक से लड़ते आए हैं।
CM योगी ने फहराया झंडा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के 44वें स्थापना दिवस के मौके पर लखनऊ के पार्टी कार्यालय में झंडा फहराया
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us