Breaking News: भाजपा ने इस जिले की कार्यकारीणी की घोषित, इन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

Breaking News: भाजपा ने इस जिले की कार्यकारीणी की घोषित, इन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी BJP declared the executive of this district, these leaders got important responsibility

Breaking News: भाजपा ने इस जिले की कार्यकारीणी की घोषित, इन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

जबलपुर। प्रदेश में कोरोना के कहर के थमते ही राजनीतिक बैठकों का दौर शुरू हो गया है। वहीं राजनीतिक पार्टियां चुनावों की तैयारियों में भी जुट गईं हैं। इसी क्रम में भाजपा ने जबलपुर जिले की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की सहमति से ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष तिवारी रानू ने इस सूची को जारी कर दिया है। इस कार्यकारिणी में 90 पदाधिकारी, 30 विशेष आमंत्रित सदस्य व 14 स्थाई आमंत्रित शामिल किए गए हैं।

बता दें कि भाजपा की पिछले दिनों से लगातार बैठकें जारी हैं। भाजपा अपने जिले के कार्यकर्ताओं को भी प्रशिक्षण देने में जुटी है। बता दें कि प्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव आयोजित किए जाएंगे। वहीं प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में कतार में बने हैं। साथ ही प्रदेश की चार सीटों पर उपचुनाव भी किए जाने हैं। इनमें से एक लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटें शामिल हैं।

यह है सूची

karyakarini

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article