Bhopal: विमोचन कार्यक्रम के दौरान आपस में भिड़े भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Bhopal: विमोचन कार्यक्रम के दौरान आपस में भिड़े भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता, पुलिस ने संभाला मोर्चा bjp-congress-workers-clash-with-each-other-during-the-release-program-police-took-over

Bhopal: विमोचन कार्यक्रम के दौरान आपस में भिड़े भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता, पुलिस ने संभाला मोर्चा

भोपाल। राजधानी में नगर निगम के एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता अपने-अपने प्रतिनिधियों के नारे लगा रहे थे। इसी दौरान नारों की आवाज से विवाद उत्पन्न हो गया। हालांकि वहां मौजूद पुलिस ने मामला संभाल लिया है। दरअसल मंगलवार को भोपाल में नगर निगम के पुस्तकालय विमोचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान यहां भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता मौजूद थे।

शिवराज जिंदाबाद के लगाए नारे
दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने जनप्रतिनिधियों के नाम के नारे लगाने लगे। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शिवराज सिंह जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता पीसी शर्मा जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। इसी बात को लेकर इसको लेकर दोनों गुटों के बीच झड़प हो गई। हालांकि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों को नारे बंद करने की भी अपील की। अब मामला शांत हो गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल मौजूद है। शीतल प्रसाद तिवारी पुस्तकालय का मंगलवार को विमोचन किया गया। मंत्री भूपेंद्र सिंह पुस्तकालय की शुरुआत करने पहुंचे थे। वहीं पीसी शर्मा को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article