Bhopal Loksabha Seat: BJP Candidate आलोक शर्मा के पास 8.47 करोड संपत्ति, 6 महीने में दो करोड़ बढ़ी!

Bhopal Loksabha Seat: BJP Candidate आलोक शर्मा के पास 8.47 करोड संपत्ति, छह महीने में दो करोड़ रूपए बढ़ी संपत्ति !

Bhopal Loksabha Seat: BJP Candidate आलोक शर्मा के पास 8.47 करोड संपत्ति, 6 महीने में दो करोड़ बढ़ी!

   हाइलाइट्स

  • आलोक शर्मा की पत्‍नी, बेटों के पास भी ज्‍वेलरी
  • चार आपराधिक केस आलोक शर्मा पर दर्ज हैं
  • कांग्रेस के अरुण के पास 14 करोड की संपत्ति

Bhopal Loksabha Seat: भोपाल लोकसभा सीट से गुरुवार को BJP प्रत्‍याशी आलोक शर्मा ने नामांकन जमा किया। जिसमें उन्होंने 8.47 करोड़ संपत्ति बताई है।

इससे पहले 2023 विधानसभा चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट ने 6.44 करोड़ संपत्ति की जानकारी दी थी। शर्मा की संपत्ति 6 महीने में 2 करोड़ रुपए बढ़ी है।

बता दें कि (BJP Candidate) आलोक शर्मा ने शर्मा ने पर्चा भरा इसमें पति-पत्नी दोनों की संपत्ति की जानकारी चुनाव आयोग को दी गई है। उनकी चल संपत्ति 2.30 करोड़ है। वहीं, अचल संपत्ति में रसूलिया पठार, परवलिया सड़क, धामनिया, खजूरी सड़क में 7.76 एकड़ जमीन, लाउखेड़ी में 2 प्लाट, गुफा मंदिर के पास मकान हैं। इसकी कुल कीमत 6.17 करोड़ रुपए बताई गई है। वहीं, कार-जेसीबी और बंदूक भी है। चार आपराधिक केस है।

   63.20 लाख की ज्‍वेलरी

Bhopal Loksabha Seat-Nomination BJP Candidate

बीजेपी कैंडिडेट (BJP Candidate) आलोक शर्मा और उनकी पत्नी-बेटों के पास भी ज्वेलरी है। (Bhopal Loksabha Seat) आलोक शर्मा के पास 150 ग्राम, पत्नी श्रद्धा शर्मा के पास 550 ग्राम, बेटे अर्पित के पास 50 ग्राम और अर्चित शर्मा के पास 40 ग्राम सोना है।

बता दें कि पत्नी के पास साढ़े पांच किलो चांदी भी है। इस तरह परिवार के पास कुल 63 लाख 20 हजार रुपए की ज्वेलरी की जानकारी दी गई है।

   विधानसभा में 2 करोड़ कम थी संपत्ति

बता दें कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने आलोक शर्मा (Bhopal Loksabha Seat) को भोपाल उत्तर से प्रत्‍याशी बनाया था। तब भी नामांकन में चुनाव आयोग को उन्‍होंने संपत्ति का ब्यौरा दिया था।

इसमें 1.90 करोड़ की चल और 4.54 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति की जानकारी दी थी। विधानसभा चुनाव (BJP Candidate) के दौरान बैंक में 38.53 लाख और पत्नी के अकाउंट में 22.72 लाख रुपए जमा होने की जानकारी दी थी।

वर्तमान में उनके बैंक खाते में 73.74 लाख रुपए और पत्नी के अकाउंट में 16.86 लाख रुपए जमा है। उन्होंने कृषि भूमि होने की जानकारी भी दी है।

   कांग्रेस के कैंडिडेट के पास ज्‍यादा संपत्ति

Bhopal Loksabha Seat-Congress Candidate Arun Shriwastava

भोपाल लोकसभा सीट (Bhopal Loksabha Seat) से कांग्रेस प्रत्‍याशी अरुण श्रीवास्तव भी करोड़पति हैं। अब तक जितने भी उम्‍मीदवारों ने नामांकन जमा किया है, उनमें अरुण श्रीवास्‍तव (Bhopal Loksabha Seat) सबसे अमीर प्रत्‍याशी हैं।

पेशे से एडवोकेट अरुण के पास कृषि भूमि भी है। पत्नी और उनकी कुल 14 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। जिसकी जानकारी उन्‍होंने नामांकन में दी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article