Bengal Protest: बंगाल में ट्रिपल टेंशन! BJP ने बुलाया 12 घंटे का बंद, CM ने सरकारी कर्मचारियों को दिए ये निर्देश

Bengal Protest: पश्चिम बंगाल में आज भाजपा ने 12 घंटे का बंगाल बंद बुलाया है। वहीं, जूनियर डॉक्टर भी हड़ताल पर रहेंगे। आज ऑफिस खुले रहेंगे-CM

Bengal Protest

BJP called 12 hour Bengal bandh junior doctors will also be on strike CM Mamata Banerjee said government employees come office Hindi News

Bengal Protest: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में अब राजनीतिक दल भी सक्रिय हो गए हैं। वहीं, 27 अगस्त को बड़ी संख्या में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया है। छात्रों ने मांग की है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने पद से इस्तीफा दें। इस प्रदर्शन को 'नबन्ना अभियान' नाम दिया गया है। बंगाल में आज ट्रिपल टेंशन (Bengal Protest) का दिन है। दरअसल एक तरफ भारतीय जनता पार्टी ने आज 12 घंटे का बंगाल बंद बुलाया है।

https://twitter.com/ANI/status/1828625420708622564

यह बंद बुधवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक रहने वाला है। वहीं, दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दो टूक कह दिया है कि बुधवार को कोई बंद नहीं रहेगा। सरकारी कर्मचारियों को कार्यालय आना होगा। ऑफिस नहीं पहुंचने पर उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। जबकि आज नबन्ना प्रोटेस्ट के बीच ही जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल भी रहेगी।

ममता का निर्देश, सभी कर्मचारी ऑफिस पहुंचे

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार अलापन बंद्योपाध्याय ने कहा कि राज्य सरकार बुधवार को किसी भी बंद की अनुमति नहीं देगी। पुलिस ने नवान्न की तरफ बढ़ रही भीड़ को भगाने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े और भीड़ का तितर- बितर करने के लिए पानी की बौछार भी की। प्रदर्शनकारी सीएम ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

वहीं, इसपर भारतीय जनता पार्टी के स्टेट प्रेसिडेंट सुकांत मजूमदार कहा कहना है कि हमें सुबह से लेकर शाम तक आम हड़ताल का आह्वान करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, दरअसल यह निरंकुश शासन लोगों की आवाज को अनसुना कर रहा है। मृत ट्रेनी महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। न्याय के बजाय, ममता बनर्जी की पुलिस राज्य के शांतिप्रिय लोगों के साथ बर्बर व्यवहार कर रही है, जो केवल महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल चाहते हैं।

साथ ही उन्होंने राज्यपाल डॉ. सी. वी. आनंद बोस को पत्र लिखा है और छात्रों को रिहा करने की मांग की है। दरअसल, बीते दिन पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद आज 12 घंटे का बंगाल बंद बुलाया गया है। बता दें कि पुलिस ने इसके साथ की छात्र नेता सयान लाहिड़ी को भी गिरफ्तार किया है।

तृणमूल का भाजपा पर निशाना

वहीं, इस प्रदर्शन को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया है कि हड़ताल के आह्वान ने महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या को लेकर लोगों की पीड़ा का फायदा उठाने और राज्य में अशांति फैलाने की भारतीय जनता पार्टी की साजिश उजागर हो गई है। बंगाल सरकार ने राज्य की जनता से इस बंद में शामिल नहीं होने की गुजारिश की है साथ ही प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक बंद के कारण किसी भी तरह से सामान्य जनजीवन प्रभावित न हो।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का कहना है कि यह बात उस समय पूरी तरह से स्पष्ट हो गई है जब आज छात्र प्रदर्शनकारियों की आड़ में उपद्रवियों ने शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन के नाम पर बड़े पैमाने पर उपद्रव मचाया है। पुलिस पर उन्होंने हमला किया है। साथ ही आरोप लगाया कि बंगाल को अशांत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी इनकी मदद कर रही है।

ये भी पढ़ें- Congress Protest in CG: रायपुर में कांग्रेस का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय रहेंगे मौजूद

ये भी पढ़ें- New Rule: 1 सितंबर से बदल जाएंगे, आधार कार्ड, मोबाइल, गैस सिलेंडर, क्रेडिट कार्ड से जुड़े ये नियम, आप पर होगा सीधा असर

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article