अब BJP बिसाहूलाल सिंह का वीडियो वायरल, कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी के लिए कहे अपशब्द,देखें वीडियो
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव 3 नवबंर को होने जा रहे हैं। उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने एक दूसरे पर कई तरह के आरोप लगा रहे है। आरोप के बाद अब नेताओं द्वारा भाषा की मर्यादा भी तार तार की जा रही। उपचुनाव से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल Bisahulal Singh सिंह का BJP Bisahulal Singh controversial statement बताया जा रहा है। जिसमें उन्होंने भाषा की controversial statement मर्यादा तोड़ते हुए अनूपपुर से कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी को लेकर टिप्पणी कर दी। कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी को बिसाहूलाल सिंह द्वारा कहे गए अपशब्द के बाद अब एक बार भी राजनीति गरमा गई है।
इसे कहते हैं महिला अपमान
भाजपा के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी को कहा रखैल
क्या महिलाओं के लिए ऐसे ही शब्दों का इस्तेमाल करती है भाजपा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह तत्काल इस पर संज्ञान लेते हुए मंत्री को पद से हटाए एवं प्रदेश की महिलाओं से माफी मांगे pic.twitter.com/Yh1JcpNDbp— Syed Zaffar (@SyedZps) October 19, 2020
बता दे कि अनूपपूर से कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह की पूर्व पत्नी का निधन हो चुका था, जिसके बाद उन्होंने राजावती सिंह से शादी की थी। बिसाहू लाल ने इस वायरल वीडियो में विश्वनाथ की पत्नी के लिए अपशब्द कहा दिया है। बिसाहूलाल कह रहे है कि कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिह कुंजाम ने अपने नामांकन शपथ पत्र में पहली पत्नी का जिक्र न करते हुए रखैल का जिक्र किया है।
कांग्रेस ने मंत्री को पद से हटाने की मांग
इस वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस ने इस बयान की निंदा की है और वीडियो को अपने ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा है कि इसे कहते हैं महिला अपमान। भाजपा के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी को रखैल कहा। क्या महिलाओं के लिए ऐसे ही शब्दों का इस्तेमाल भाजपा करती है।