BJP MP Pragya: ममता बनर्जी पर हमलावर हुई भाजपा, भोपाल सांसद बोलीं- "बंगाल में ताड़का की सरकार और मुमताज का लोकतंत्र"

BJP MP Pragya: ममता बनर्जी पर हमलावर हुई भाजपा, भोपाल सांसद बोलीं- "बंगाल में ताड़का की सरकार और मुमताज का लोकतंत्र" BJP, Bhopal MP said Mamata Banerjee was attacked - Tadka's government in Bengal and Mumtaz's democracy ...

BJP MP Pragya: ममता बनर्जी पर हमलावर हुई भाजपा, भोपाल सांसद बोलीं-

भोपाल। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की काफी चर्चा रही। यहां 2 मई को आए चुनाव के नतीजों ने बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का बोलबाला रहा। यहां भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। अब भाजपा के नेता तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी के खिलाफ जुबानी हमला बोल रहे हैं। भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने भी ममता पर ट्वीट कर हमला किया है। प्रज्ञा ठाकुर ने ममता को ताड़का तक कह दिया। बुधवार को प्रज्ञा ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है।

इस पोस्ट में उन्होंने पश्चिम बंगाल में "मुमताज का लोकतंत्र" बताया है। प्रज्ञा ने हिंदुओं के कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या, बलात्कार की घटनाओं पर नाराजगी जाहिर की है। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि अब बंगाल में टिट फॉर टैट यानी जैसे को तैसा ही करना होगा। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि अब लोगों को असम में शरण लेनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि संतों और वीरों की भूमी पर अब ताड़का का शासन हो गया है।

https://twitter.com/SadhviPragya_MP/status/1389963233457410054?s=20

बंगाल में ममता की सरकार
वहीं प्रज्ञा ठाकुर के इस पोस्ट पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। किसी ने प्रज्ञा ठाकुर की बात का समर्थन किया है। तो वहीं कई लोगों ने इसे बंगाल में भाजपा की हार की खीज भी बताया है। बता दें कि हाल ही में बंगाल विधानसभा चुनावों के नतीजे आए हैं। यहां तृणमूल कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिला है। वहीं ममता बनर्जी ही बंगाल की मुख्यमंत्री बनी रहेंगी। वहीं भाजपा को यहां 100 से भी कम सीटें मिली हैं। चुनाव से पहले भी यहां लगातार वाक युद्ध जारी रहा है।

इससे पहले भी भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर जुबानी हमला बोलते रहे हैं। बता दें कि ममता पर हमला बोलेने वाली भाजपा नेता भोपाल से सांसद हैं। प्रज्ञा ने पिछले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के दिग्गज नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को हराया था। प्रज्ञा ठाकुर अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चा में रहती हैं। इससे पहले भी वह कई बार विवादित बयान दे चुकीं हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article