Advertisment

BJP ने 29 राज्यों में नियुक्त किए चुनाव अधिकारी: शिवराज को कर्नाटक की जिम्मेदारी, तावड़े को छत्तीसगढ़

BJP Appointed Election Officers: बीजेपी ने 29 राज्यों में नियुक्त किए चुनाव अधिकारी, शिवराज सिंह चौहान को कर्नाटक और तावड़े को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी

author-image
BP Shrivastava
BJP Appointed Election Officers

BJP Appointed Election Officers: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति का ऐलान कर दिया है। इन राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष और नेशनल काउंसिल मेंबर्स के चुनाव होने हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को कर्नाटक और विनोद तावड़े को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह मध्यप्रदेश का चुनाव अधिकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बनाया गया है।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1874872542370127988

publive-image

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को उत्तर प्रदेश, भूपेंद्र यादव को गुजरात और पूर्व सीएम (गुजरात) विजयभाई रूपाणी को राजस्थान के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये इन राज्यों में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और नेशनल काउंसिल मेंबर्स का चुनाव कराएंगे।

[caption id="attachment_728753" align="alignnone" width="974"]publive-image केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मध्यप्रदेश और विनोद तावड़े को छत्तीसगढ़ का चुनाव अधिकारी बनाया गया।[/caption]

15 जनवरी तक चुने जाएंगे प्रदेश अध्यक्ष

संगठन चुनाव को लेकर 28 दिसंबर को दिल्ली में बीजेपी की बैठक हुई थी। जिसमें लद्दाख बीजेपी महासचिव पीटी कुंजांग ने बताया था कि पार्टी के संविधान के मुताबिक 50 प्रतिशत राज्यों में संगठन के चुनाव पूरे कराने हैं। 15 जनवरी तक मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष बदले जाएंगे। इसके अलावा राज्यों में जिला अध्यक्षों का चुनाव भी किया जाना है। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी और जनवरी अंत तक बीजेपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया जाएगा।

Advertisment

पद के लिए आयु सीमा तय

भाजपा अपने संगठन में युवाओं को महत्व देने के लिए पहले ही आयु सीमा तय कर चुकी है। इसके लिए जिलों में बनाए जाने वाले मंडल अध्यक्ष की उम्र 35 से 45 साल के बीच निर्धारित की गई है। वहीं, जिलाध्यक्ष की उम्र 45 से 60 साल के बीच होगी। जिलाध्यक्ष के लिए संगठन में 7 से 8 साल तक काम करने का अनुभव भी जरूरी किया गया है। इनके चुनाव 15 जनवरी तक होने हैं।लगातार दो बार मंडल अध्यक्ष या जिलाध्यक्ष रह चुके व्यक्ति को तीसरी बार मौका नहीं मिलेगा। साथ ही तय हुआ है कि संगठन के किसी पद पर काम कर रहे व्यक्ति को ही जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा।

अक्टूबर में नियुक्त हुए थे चुनाव अधिकारी

भाजपा ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के ऐलान के दिन (15 अक्टूबर) ही पार्टी के आंतरिक चुनावों के लिए अधिकारी नियुक्त किए थे। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तेलंगाना से राज्यसभा सांसद डॉ. के लक्ष्मण को राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी नियुक्त किया था। लक्ष्मण 2020 से OBC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इसके अलावा नरेश बंसल, रेखा वर्मा, संबित पात्रा को राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारी बनाया गया था। पार्टी के सभी राष्ट्रीय महासचिवों और दूसरे पदाधिकारियों को अलग-अलग राज्यों का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में 2025-26 के बजट की तैयारी शुरू: 4 दिन मुख्य सचिव 54 विभागों के प्रमुख सचिवों के साथ करेंगे मीटिंग

Advertisment

एक व्यक्ति एक पद के कारण हटना पड़ेगा नड्डा को

सूत्र बताते हैं कि इस महीने के आखिर तक बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है। फिलहाल जेपी नड्डा बीजेपी के अध्यक्ष हैं। वह मोदी मंत्रिमंडल के भी सदस्य हैं।

जून 2019 में नड्डा को बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष और जनवरी 2020 में पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पिछले साल फरवरी में उनका कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाया गया था। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने नड्डा को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया और उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बनाया। बीजपी में एक व्यक्ति एक पद का नियम है, जिसके चलते उन्हें अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ेगा। बीजेपी के संविधान के मुताबिक कम से कम 50 प्रतिशत राज्यों में संगठन का चुनाव होने के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कराया जा सकता है। बीजेपी अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है, लेकिन यहां कुल मिलाकर नड्डा को करीब साढ़े चार साल पूरे हो गए। जिसमें पूर्णकालिक अध्यक्ष के रूप में जनवरी 2020 से अब तक हैं।

ये भी पढ़ें: MP NEWS : जीतू-ताई की मुलाकात: अचानक सुमित्रा महाजन से मिलने पहुंचे जीतू पटवारी, इस मुद्दे पर हुई बात!

Advertisment
shivraj singh chauhan Vinod Tawde BJP Appointed Election Officers
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें