Today History: बंगाल की दो महान विभूतियों का जन्मदिन, जानें आज का इतिहास

नई दिल्ली। भारत के इतिहास में आठ जुलाई का दिन एक खास दिन के तौर पर दर्ज है। इस दिन पश्चिम बंगाल में महान राजनीतिज्ञ का जन्म हुआ था।

Today History: बंगाल की दो महान विभूतियों का जन्मदिन, जानें आज का इतिहास

नई दिल्ली। भारत के इतिहास में आठ जुलाई का दिन एक खास दिन के तौर पर दर्ज है। इस दिन पश्चिम बंगाल में महान राजनीतिज्ञ ज्योति बसु और भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली का जन्म हुआ था।

कम्युनिस्ट राजनीति के पितामह कहे जाने वाले ज्योति बसु के नाम किसी राज्य के मुख्यमंत्री पद पर सर्वाधिक लंबे समय तक आसीन रहने का अनोखा रिकार्ड रहा था जो उनकी लोकप्रियता को ही दिखाता है। उनका कार्यकाल भूमि सुधारों के लिए प्रसिद्ध रहा है।

पश्चिम बंगाल की सरजमीं पर इसी दिन सौरव गांगुली का भी जन्म हुआ था और उन्होंने अपने जुझारू एवं आक्रामक तेवर से भारतीय क्रिकेट की सूरत ही बदल दी। बाएं हाथ के इस मध्यक्रम के बल्लेबाज ने भारतीय क्रिकेट में आत्मविश्वास भरा और टीम को आखिरी गेंद तक भी हार नहीं मानने वाली टीम में रूपांतरित कर दिया।

देश-दुनिया के इतिहास में आठ जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

#1497: पुर्तगाली नाविक वास्को डी गामा अपने जहाज से रवाना हुये और भारत की यात्रा समुद्र से करने वाले पहले यूरोपीय बने।

#1792: फ्रांस ने पर्शिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।1836: महान वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन शोध करने सेंट हेलेना पर पहुंचे।

#1914: महान वामपंथी नेता और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद पर लंबे समय तक कार्यरत रहे ज्योति बसु का जन्म।

#1963: अमेरिका ने क्यूबा के साथ अपने सभी वित्तीय लेनदेन बंद किए।

#1972: बतौर कप्तान भारतीय क्रिकेट को नए तेवर देने वाले खिलाड़ी सौरव गांगुली का जन्म।

#1981: फ्रांस के प्रधानमंत्री मॉरिस ने बैंकों और कुछ बड़े उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया।

#1994: उत्तर कोरिया के तानाशाह और संस्थापक किम इल सुंग का निधन।

#2007: पूर्व प्रधानमंत्री एवं समाजवादी नेता चंद्रशेखर का निधन।

#2016: पाकिस्तान के विश्व प्रसिद्ध ईधी फाउंडेशन के संस्थापक अब्दुल सत्तार ईधी का निधन।

ये भी पढ़ें :

Manipur Violence: मेघालय में हिंसक झड़प, भीड़ ने दो वाहनों को फूंका

Road Accident: हरियाणा के जींदमें भीषण सडक हादसा, पढ़ें विस्तार से

Brain-eating amoeba: कोरोना महामारी के बाद फैल रहा ये नया संक्रमण, दूषित पानी बन रहा वजह

IndiaVsWest Indies Test Match: वेस्टइंडीज में नए चेहरों को मिली जगह, 12 जुलाई से शुरू होगें टेस्ट मैच

राहुल गांधी के समर्थन में “मौन सत्याग्रह” करेगी काँग्रेस, मोदी-अडानी संबंधों पर उठाया था सवाल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article