Birsa Munda: प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

Birsa Munda: प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी Birsa Munda: Prime Minister Modi paid tribute to the freedom fighter by paying floral tributes at his statue on his birth anniversary.

Birsa Munda: प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को सोमवार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। वह स्वतंत्रता आंदोलन को तेज धार देने के साथ-साथ आदिवासी समाज के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहे। देश के लिए उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।’’

सरकार ने मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के तौर पर मनाने की घोषणा की है। मुंडा का जन्म 1875 में अविभाजित बिहार के आदिवासी क्षेत्र में हुआ था। उन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन तथा धर्मांतरण गतिविधियों के खिलाफ आदिवासियों को लामबंद किया था। 1900 में रांची जेल में उनकी मृत्यु हो गई थी।

मोदी ने इस मौके पर झारखंड के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, ‘‘ झारखंड के सभी निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। अपनी विशिष्ट संस्कृति के साथ ऐतिहासिक पहचान रखने वाली भगवान बिरसा मुंडा की यह धरती विकास यात्रा में आगे बढ़े, यही कामना है।’’

इस दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने बिरसा मुंडा की जयंती पर संसद भवन में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article