Advertisment

राजस्थान में बर्डफ्लू : मुख्यमंत्री गहलोत ने लोगों से सतर्क रहने को कहा

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

जयपुर, नौ जनवरी (भाषा) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान सहित कई राज्यों में बर्ड फ्लू फैलने के मद्देनजर शनिवार को लोगों से सावधान रहने की अपील की।

Advertisment

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बर्डफ्लू के रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाए हैं।

गहलोत ने ट्वीट किया,‘‘ प्रवासी पक्षियों से आए एच5एन1 व एच5एन8 वायरस के कारण राजस्थान समेत कई राज्यों में बर्डफ्लू फैल रहा है, जिससे पक्षियों की मौत हो रही है। बर्डफ्लू पक्षियों से इंसानों में फैल सकता है, इसलिए आमजन को भी सावधान रहने की आवश्यकता है।’’

गहलोत के अनुसार राज्य सरकार ने इसकी रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा है कि पक्षीपालक बिना पीपीई किट पहने अपने पक्षियों के बीच ना जाएं, किसी भी पक्षी की मृत्यु होने पर पशुपालन विभाग के नियंत्रण कक्ष को दें।

Advertisment

इसके साथ् ही उन्होंने कहा है कि पक्षियों को दाना डालने वाले लोग भी सावधानी बरतें और पक्षियों के पास ना जाएं।

उल्लेखनीय है कि राज्या में बर्डफ्लू से अब तक 2,166 से अधिक पक्षियों की मौत हो चुकी है।

भाषा पृथ्वी धीरज

धीरज

Advertisment
चैनल से जुड़ें