Advertisment

बर्ड फ्लू : जसोला पार्क में मृत मिले 24 कौए, संजय झील में 10 बत्तखों की मौत

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, नौ जनवरी (भाषा) दिल्ली में बर्फ फ्लू के खतरे के बीच जसोला में बीते तीन दिन में कम से कम 24 कौए और संजय झील में 10 बत्तख मरी हुई मिली हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

शहर के ज्यादातर पार्कों पर मालिकाना अधिकार रखने वाले दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने कहा कि अधिकारी हालात पर नजर रखे हुए हैं।

डीडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''पशु-पक्षी चिकित्सा विभाग ने मृत बत्तख के नमूने ले लिये हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनकी मौत बर्ड फ्लू से हुई है या नहीं।''

डीडीए ने कौवों की मौत की जानकारी दिल्ली सरकार के वन विभाग को दे दी है।

अधिकारी ने कहा, ''डीडीए अधिकतर सार्वजनिक पार्कों पर मालिकाना हक रखता है, जिनमें जलाशय भी शामिल हैं। ऐसे में हम हालात पर करीब से नजर बनाए हुए हैं।''

Advertisment

यह पूछे जााने पर कि डीडीए अधिकारी हालात के मद्देजनर क्या कदम उठा सकते हैं तो उन्होंने कहा अभी सभी पार्क खुले हैं।

अधिकारी ने कहा, ''हालांकि हौजखास जैसे स्थानों जहां बड़ी झील में बहुत से पक्षी आते हैं, वहां सुरक्षा अधिकारी आगंतुकों को बर्ड फ्लू के डर से आने से रोक रहे हैं।''

दिल्ली में बीते कुछ दिनों में 35 कौवों समेत कम से कम 50 पक्षियों की मौत हो चुकी है, जिससे बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ गया है।

Advertisment

सिंह ने इससे पहले कहा था, ''हमें द्वारका, मयूर विहार फेस-3 और हस्तसाल विलेज में कौवों के मरने की खबर मिली थी। हालांकि अभी यह पता लगाया जा रहा है कि उनके मरने का कारण बर्ड फ्लू था या कुछ और।''

उन्होंने कहा कि पहली जांच रिपोर्ट सोमवार को आ जाएगी।

भाषा जोहेब उमा

उमा शाहिद

शाहिद

Advertisment
चैनल से जुड़ें