Bipasha Basu Baby Girl: आ गई बिपाशा-करण की लाडली ! शादी के छह साल बाद गूंजी किलकारी

Bipasha Basu Baby Girl: आ गई बिपाशा-करण की लाडली ! शादी के छह साल बाद गूंजी किलकारी

Bipasha Basu Baby: बॉलीवुड गलियारे से खुशखबरी सामने आ रही है जहां पर बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के आंगन में नन्ही परी आ गई है। जी हां एक्ट्रेस बिपासा ने बेटी को जन्म दिया है। बिपाशा 46 साल की उम्र में मां बनी हैं। बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर सिनेमा जगत के पावर कपल हैं और अब फैंस सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई दे रहे हैं।

कुछ समय पहले तस्वीर की थी शेयर

आपको बताते चलें कि, बिपाशा बसु ने कुछ समय पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी का एलान सोशल मीडिया पर किया था। इस दौरान अभिनेत्री ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ दो तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। इस पोस्ट के साथ बिपाशा ने कैप्शन में लिखा था, 'एक नया टाइम, नया फेज...एक नई रोशनी ने हमारी जिंदगी में एक नया शेड जोड़ दिया है। यह हमें पहले से भी ज्यादा कंप्लीट कर रहा है। हमने अपने जीवन की शुरुआत अलग-अलग की, फिर हम मिले और तभी से हम दोनों साथ हैं। सिर्फ दो लोगों के लिए यह बहुत ज्यादा प्यार है, जो थोड़ा अनफेयर लगता है। इसलिए अब हम जल्द ही दो से तीन होने वाले हैं।'

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article