/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/hjbvffffffffffffffff.jpg)
Sri Devi Biography: इंडियन सिनेमा की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक सुपरस्टार श्रीदेवी के जीवन पर लिखी गई बायोग्राफी उनके निधन के करीब 5 साल बाद लॉन्च होने जा रही है। इस बायोग्राफी का नाम 'श्रीदेवी द लेजेंड' है, जिसे बोनी कपूर लॉन्च करेंगे। बॉयोग्राफी लेखक धीरज कुमार ने लिखी है, जो कि कॉलमिस्ट, राइटर और रिसर्चर हैं।
कब प्रकाशित की जाएगी
बुधवार को लेखक धीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए 'श्रीदेवीः द लेजेंड' किताब के बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट की। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- मेरे जीवन की सबसे बड़ी घोषणा! श्रीदेवी कपूर की जीवनी पुस्तक इस वर्ष के अंत में प्रकाशित की जाएगी।
बोनी कपूर करेंगे लॉन्च
श्रीदेवी के जीवन पर आधारित एक जीवनी 'श्रीदेवी- द लाइफ ऑफ ए लीजेंड' की हाल ही में घोषणा की गई। इस किताब को धीरज कुमार लिख रहे है। इस किताब को खुद बोनी कपूर इस साल के अंत में लॉन्च करेंगे।
बोनी कपूर ने ट्विटर पर किताब को लेकर लिखा, ''उनके व्यक्तित्व में एक तरह की ताकत थी। वह जब भी बड़े पर्दे पर अपने फैंस से मिलने आईं तो उन्हें सबसे ज्यादा खुशी हुई। वह बहुत निडर थी। वह धीरज कुमार को अपने परिवार का सदस्य मानती थीं और हमें इस बात की बहुत खुशी है कि आज वह श्रीदेवी के जीवन पर आधारित एक किताब लिख रहे हैं। वह एक शोधकर्ता और लेखक हैं।"
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us