Binny Bansal: ये हैं भारत के सबसे कम उम्र के अरबपति, फोर्ब्स के अनुसार इनकी कुल संपत्ति 7 हजार 280 करोड़ रूपये है

Binny Bansal: ये हैं भारत के सबसे कम उम्र के अरबपति, फोर्ब्स के अनुसार इनकी कुल संपत्ति 7 हजार 280 करोड़ रूपये हैBinny Bansal: These are the youngest billionaires of India, according to Forbes, their total assets are 7 thousand 280 crores

Binny Bansal: ये हैं भारत के सबसे कम उम्र के अरबपति, फोर्ब्स के अनुसार इनकी कुल संपत्ति 7 हजार 280 करोड़ रूपये है

नई दिल्ली। भारत में एक से बढ़कर एक अरबपति हैं। यहां बिजनेस जगत के तमाम धुरंधर भरे पड़े हैं। लेकिन इन सभी में से एक शख्स ऐसे हैं जिनका नाम अलग से ही लिया जाता है। ये हैं देश के सबसे कम उम्र के अरबपति। नाम है। बिन्नी बंसल, जिन्होंने कुछ सालों पहले ही बिजनेस शुरू किया और वो दुनिया के अरबपतियों के लिस्ट में शामिल हो गए। बिन्नी के बारे में बहुत कम ही लोग हैं जानते हैं। आज हम उनके बारे में यहां विस्तार से चर्चा करेंगे।

फोर्ब्स की इस लिस्ट में उनका नाम पहले नंबर पर है

बिन्नी उन अरबपतियों की लिस्ट में हैं जिन्होंन छोटी सी उम्र में कमाई के सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिए हैं। फोर्ब्स की लिस्ट में कम उम्र के अरबपतियों में उनका नाम सबसे उपर आता है। तो आईए बिना देर किए आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं बिन्नी बंसल

ये हैं बिन्नी बंसल

बिन्नी बंसल को तो बहुत कम लोग जानते हैं। लेकिन ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्लीकेशन फ्लिपकार्ट को तो आप जानते ही होंगे। तो बिन्नी बंसल उसी फ्लिपकार्ट के को फाउंडर रहे हैं और उन्होंने 2007 में सचिन बंसल के साथ मिकर इसकी शुरूआत की थी। हालांकि 2018 में वालमॉर्ट ने फ्लिपकार्ट को खरीद लिया और बिन्नी बंसल इस कंपनी से अलग हो गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि वो जल्द ही फोन पे के साथ जुड़ सकते हैं।

फ्लिपकार्ट की ऐसे हुई थी शुरूआत

दरअसल, फ्लिपकार्ट को शुरू करने वाले सचिन बंसल और बिन्नी बंसल एक ही कॉलेज आईआईटी दिल्ली में पढ़ा करते थे और दोनों का होमटाउन चंडीगढ़ था। इस कारण से दोनों की दोस्ती काफी अच्छी थी। काफी लोगों को लगता है कि दोनों सगे भाई हैं लेकिन ऐसा नहीं है। बस दोनों का सरनेम एक है। पढ़ाई पूरी करने के बाद दोनों ने कई जगहों पर काम किया। लेकिन वे इन कंपनियों में फिट नहीं बैठ पा रहे थे। उनता मन कुछ अलग करने का था, कुछ अपना करने का था। अंत में दोनों को एक स्टार्टप विचार आया और यहीं से फ्लिपकार्ट की शुरूआत हुई।

लाख रूपये से फ्लिपकार्ट की हुई थी शुरूआत

शूरूआत में सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ने 4 लाख रूपये से फ्लिपकार्ट की शुरूआत की थी और तब इस प्लेटफॉर्म से बस किताब बेचा करते थे। इसके लिए दोनों ने बेंगलूरू के एक फ्लैट को किराए पर लिया था और शुरूआत में खुद डिलिवरी भी किया करते थे। कंपनी ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी। क्योंकि ये वो समय था जब भारत में इंटरनेट सस्ता हो रहा था और इंटरनेट यूजर की संख्या लगातार बढ़ रही थी। बिन्नी बंसल को 2016 में कंपनी का सीईओ बनाया गया इसके बाद उन्हें 2017 में कंपनी का ग्रुप सीईओ बनाया गया। हालांकि 2018 में इसे वालमार्ट ने खरीद लिया।

इतनी है संपत्ती

बिन्नी बंसल इस वक्त कुल 1.1 बिलियन डॉलर के मालिक हैं। वे अभी दुनिया के 2276 वें सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी उम्र अभी महज 39 साल है। इस कारण से वो देश के सबसे कम उम्र के अरबपतियों में शामिल हैं। रूपयों में अगर उनकी संपत्ति का अंदाजा लगाया जाए तो उनके पास इस वक्त 7 हजार 280 करोड़ रूपये की संपत्ति है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article